सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli happily asks people to who wants to capture photo with me video goes viral

भारत में कदम रखते ही विराट कोहली ने जीता फैंस का दिल, कही ऐसी बात कि वीडियो हो गया वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Feb 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Virat Kohli Viral Video: आज विराट कोहली मुंबई में नजर आए। यहां उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें लीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Virat Kohli happily asks people to who wants to capture photo with me video goes viral
विराट कोहली ने फैंस के साथ दिए पोज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों में हैं। कोहली आज गुरुवार दोपहर मुंबई पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। विराट कोहली ने जल्दी न करते हुए पैपराजी को कई पोज दिए और फैंस के साथ फोटो खिंचवाए।
Trending Videos


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के साथ लोगों ने ली तस्वीरें
सोशल मीडिया पर विराट कोहली के मुंबई आने और लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में उन्हें देखा जा सकता है कि वह एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। इस बीच पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते हैं। इस पर विराट कोहली कहते हैं 'हां भाई, कौन है फोटो वाला?' इसके बाद कई लोग विराट के पास आए और उन्होंने क्रिकेटर के साथ तस्वीरें लीं।

विराट ने बनाए 240 रन
आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। वह भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम सीरीज हार गई। उन्होंने तीन मैचों में 240 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी और एक फिफ्टी शामिल है।

विराट अनुष्का का रिश्ता
आपको बता दें कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत जनवरी 2021 में किया था। उनके दूसरे बच्चे का जन्म फरवरी 2024 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed