सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And Ex Wife Kiran Rao Meet Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis For Paani Foundation

एक खास मकसद के लिए महाराष्ट्र सीएम से आमिर खान ने की मुलाकात, अभिनेता की पूर्व पत्नी किरण राव भी साथ नजर आईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 17 Mar 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Aamir Khan Meet Maharashtra CM Devendra Fadnavis: हाल ही में आमिर खान ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। क्या था इस मुलाकात का मकसद, जानिए?  

Aamir Khan And Ex Wife Kiran Rao Meet Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis For Paani Foundation
आमिर खान ने महाराष्ट्र सीएम से की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आमिर खान ने हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है। साथ ही वह एक अभिनेता होने की सामाजिक जिम्मेदारी को भी पूरा करते हैं। हाल ही में एक खास काम के लिए उन्होंने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात का उद्देशय लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाना है। जानिए, क्या है आमिर खान का मोटिव? 

Trending Videos

इस कारण सीएम से आमिर खान ने की मुलाकात
बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने सोमवार को अपने एनजीओ पानी फाउंडेशन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात में पानी फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही पहल और गतिविधियों के बारे में बात की गई। बता दें कि आमिर खान की यह फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और पानी की कमी की समस्या को दूर करने की दिशा में काम करती है। इस मुलाकात में फिल्म निर्माता और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं। वह भी पानी फाउंडेशन से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किरण राव ने साझा किया पानी फाउंडेशन का उद्देश्य
इस मुलाकात के बारे में किरण राव ने कहा, ‘यह पानी फाउंडेशन के लिए है। हम सरकार के साथ मिलकर बहुत काम कर रहे हैं। काम बहुत अच्छा चल रहा है। हम पूरे महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। यह बैठक बहुत ही सकारात्मक और सार्थक रही।’

महाराष्ट्र सीएम ने जल संरक्षण पर जोर दिया 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जल-संरक्षित महाराष्ट्र के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए। आज मुंबई में पानी फाउंडेशन के पैन-महाराष्ट्र फार्मर कप के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता की। विभिन्न जलवायु अनुसंधान संस्थानों ने संकेत दिया है कि इस साल 'अल नीनो' का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए जल संरक्षण की योजना इस आधार पर बनाई जानी चाहिए कि राज्य में सामान्य बारिश का लगभग 80 प्रतिशत ही होगा। पानी फाउंडेशन के पिछले कार्यों के अनुभव के आधार पर, मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल भी फाउंडेशन की पहल के माध्यम से किसान और ग्रामीण लोग एक बार फिर जल संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक होंगे।’  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed