फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir khan and kiran rao film Laapataa Ladies screening will be held in Bhopal as per report

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को दूर-दराज इलाकों तक पहुंचाना चाहते हैं निर्माता, भोपाल में होगी स्क्रीनिंग!

Thu, 01 Feb 2024 01:02 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 01 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

किरण राव 11 वर्ष बाद फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Aamir khan and kiran rao film Laapataa Ladies screening will be held in Bhopal as per report
लापता लेडीज - फोटो : Social media

विस्तार

आमिर खान और किरण राव अपनी आगामी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। किरण राव 11 वर्ष बाद फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन भोपाल में करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


भोपाल में करेंगे स्पेशल स्क्रीनिंग!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लापता लेडीज' के निर्माता मुख्य कलाकार प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल के साथ झीलों के शहर भोपाल का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि आमिर खान और किरण राव भोपाल में ही इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की मेजबानी करेंगे। वहीं, स्क्रीनिंग के बाद निर्माता भोपाल के निवासियों के और उपस्थित लोगों के साथ बातचीत करेंगे। हालांकि, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'हमारा पैगाम मोहब्बत है, मैं रब से माफी मांगता हूं, आइंदा गलती नहीं होगी', दुर्व्यवहार पर बोले राहत फतेह अली खान
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दुल्हनों पर आधारित है फिल्म की कहानी
'लापता लेडीज' फिल्म की मध्य प्रदेश में स्थित सीहोर में शूटिंग की गई थी। निर्माताओं ने फिल्म को वास्तविक ग्रामीण जीवन दिखाने के लिए वहां के लोगों और स्थानों को भी जोड़ा है। निर्माताओं का कहना है कि ग्रामीण लोगों के जीवन को दर्शाती है, इसलिए इस फिल्म को देश के सबसे दूरदराज के इलाके तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि, यह 'दो दुल्हनों' की कहानी है, जो ट्रेन से खो जाती हैं। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक आगामी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता पर आधारित है। लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं। जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Showtime: कैमरे के पीछे छिपी अनदेखी दुनिया की पड़ताल करेगी 'शोटाइम', कलाकारों के लुक्स ने उड़ाए होश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed