फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda in advanced talks for reality Show debut Rise And Fall 2 Amid Marriage Controversy With Sunita Ahuja

पत्नी सुनीता के बाद अब गोविंदा करेंगे रियलिटी शो में डेब्यू? 'राइज एंड फॉल 2' में शिरकत करने की तैयारी

Tue, 01 Sep 2026 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Sep 2026 03:23 PM IST
सार

Govinda In Rise And Fall 2: अभिनेता गोविंदा ने बीते दिनों एलान किया था कि फिल्म 'रूपा' से वे बड़े पर्दे पर कमबैक करने को तैयार हैं। इस बीच ऐसी चर्चा है कि वे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Govinda in advanced talks for reality Show debut Rise And Fall 2 Amid Marriage Controversy With Sunita Ahuja
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप- सच या सजा' के जरिए अपना रियलिटी शो डेब्यू किया। बीते दिनों इस शो से उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी। अब उनके बाद गोविंदा भी रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन

Govinda in advanced talks for reality Show debut Rise And Fall 2 Amid Marriage Controversy With Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता - फोटो : X

बतौर प्रतिभागी आएंगे नजर?
गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर किसी अन्य हीरोइन के साथ अफेयर होने जैसे आरोप लगाए हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ावों के बीच गोविंदा को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है कि वे रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट डेब्यू करने वाले हैं।
वैरायटी इंडिया के अनुसार, गोविंदा से इस शो के लिए संपर्क किया गया है। वे इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शो में हिस्सा लेने के लिए बातचीत जारी

  • गोविंदा से 'राइज एंड फॉल 2' रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए बातचीत चल रही हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम एक्स प्लेयर के इस शो के लिए बातचीत अंतिम दौर में हैं।
  • अगर बात पक्की हो जाती है और गोविंदा राजी हो जाते हैं तो यह बतौर प्रतिभागी उनका पहला रियलिटी-टीवी शो होगा।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फॉर्मेट का दूसरा सीजन मशहूर हस्तियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
  • कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम कंफर्म करने से पहले कॉन्ट्रैक्ट और शेड्यूल से जुड़ी जानकारी को अंतिम रूप दे रही है।
  • गोविंदा का इसमें शामिल होना लगभग तय है, लेकिन अभी तक इसे लेकर किसी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

Govinda in advanced talks for reality Show debut Rise And Fall 2 Amid Marriage Controversy With Sunita Ahuja
सुनीता और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता और गोविंदा की पर्सनल लाइफ में दूरियां?
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा काफी वक्त से निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके चलते सुनीता ने तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी। मगर, बीते दिनों उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली। 
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें राखी सावंत और सुनीता फोन पर बात करती दिखीं। सुनीता ने राखी से बात करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए उन्होंने तलाक की याचिका वापस ली।
गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'रूपा' में वे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed