फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan production house mourns death of Dangal actress Suhani Bhatnagar plays young babita role share note

Suhani Bhatnagar Death: सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने जताया शोक, साझा किया भावुक नोट

Sat, 17 Feb 2024 05:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Feb 2024 05:52 PM IST
सार

आमिर खान प्रोडक्शंस ने टीम की ओर से सुहानी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स अकाउंट पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Aamir Khan production house mourns death of Dangal actress Suhani Bhatnagar plays young babita role share note
आमिर खान-सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का शनिवार को 19 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अज्ञात बना हुआ है। सुहानी सेक्टर 17, फरीदाबाद में रहती थीं और उनका अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर 15 के अजरौंदा श्मशान घाट में होना है। अब आमिर खान प्रोडक्शंस ने टीम की ओर से सुहानी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स अकाउंट पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

आमिर खान प्रोडक्शंस ने जताया दुख
एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजा और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुआ निधन
आज 17 फरवरी को खबर आई कि दंगल में अपनी भूमिका के लिए मशहूर सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की आयु में निधन हो गया। युवा अभिनेत्री कुछ समय से अस्वस्थ थीं और एम्स, नई दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वे जो दवाएं ले रही थीं, उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा, जिसका इलाज चल रहा था। तरल पदार्थ का जमा होना ही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है।  
Bollywood singers: बचपन में आर्थिक तंगी झेल चुके हैं ये गायक, आज चला रहे हैं अपनी सुरीली आवाज का जादू

विज्ञापन

सुहानी का करियर
सुहानी भटनागर ने 2016 में नितेश तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक 'दंगल' से आमिर खान , साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और अपारशक्ति खुराना के साथ अभिनय की शुरुआत की। फोगाट बहनों और उनके पिता महावीर फोगाट पर केंद्रित इस फिल्म में सुहानी को बबीता फोगाट के युवा किरदार के रूप में पहचान दिलाई थी। फिल्मों में कदम रखने से पहले सुहानी विभिन्न विज्ञापन अभियानों में शामिल रहीं।
Johnny Lever: पिता की नशे की आदतों से परेशान होकर आत्महत्या करना चाहते थे जॉनी, इस वजह से नहीं उठाया यह कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed