फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bacchan sign a comedy film

अभिषेक को मिली एक और कॉमे़डी फिल्म

Tue, 29 Jan 2013 12:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 29 Jan 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
abhishek bacchan sign a comedy film

'बोल बच्चन' के लिए इन दिनों हर एवार्ड समारोह में सराहे जा रहे अभिषेक बच्चन को अब इस फिल्म के लिए एवार्ड के साथ-साथ एक और फिल्म ऑफर हो गयी है। इस फिल्म में अभिषेक की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को देखते हुए 'ओह माय गॉड' फेम निर्देशक उमेश शुक्ला ने हाल ही में एक कॉमेडी फिल्म अभिषेक को ऑफर की है।

विज्ञापन


अभिषेक ने भी झटपट इस फिल्म के लिए हां कर दी है। अभिषेक इसमे सोलो हीरो के तौर पर नजर आएंगे। उम्मीद की जाती है कि यह फिल्म उसी तरह लीक से हटकर होगी जिस तरह से 'ओ माय गॉड' थी। इस फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है। फिल्म इस साल के मध्य में शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और श्याम बजाज होंगे।
विज्ञापन


वैसे काफी समय बाद अभिषेक रुपहले परदे पर सोलो हीरो के तौर पर नजर आएंगे। एक्शन और रोमांटिक फिल्मों में सोलो हीरो के तौर पर ज्यादातर असफल रह चुके अभिषेक इस कॉमेडी फिल्म में अपना जादू चला पाते हैं या नहीं या तो आनेवाला समय ही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed