फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan get success after many failures

जन्मदिन विशेषः हिट से पहले कई फ्लाप फिल्मों से गुजरे अभिषेक

Tue, 05 Feb 2013 11:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan get success after many failures

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के काबिल बेटे अभिषेक बच्चन का आज 36वां जन्मदिन है। अभिषेक का कॅरियर भी अपने पिता की तरह असफलता के साथ शुरू हुआ। जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने कई फ्लाप फिल्में देने के बाद एक अदद हिट फिल्म दी थी कुछ उसी तरह अभिषेक के खाते में भी सफल फिल्म आने से पहले कई असफल फिल्में आयीं। पिता की तरह एक बार ट्रैक में आने के बाद अभिषेक की गाड़ी फिर चलती ही गयी।

विज्ञापन


अभिषेक बच्चन के कॅरियर की शुरुआत 2000 में रिलीज हुई 'रिफ्यूजी' फिल्म से हुई। इस फिल्म में अभिषेक के साथ एक और बॉलीवुड स्टार ने फिल्मों में दस्तक दी थी। यह सुपरस्टार करीना कपूर रहीं। जेपी दत्ता की यह गंभीर फिल्म तो नहीं चली पर अभिषेक बच्चन को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। उसके बाद अभिषेक ने जो फिल्में चुनीं वह फ्लाप हुईं। शायद उनके फिल्म को चुनने के एप्रोच में ही कोई कमी रही हो। 2000 से लेकर 2003 तक अभिषेक बच्चन की लगभग दस फिल्में आयीं। 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' फिल्म की औसत सफलता को छोड़ दें तो अभिषेक के खाते में एक भी हिट नहीं आयी।
विज्ञापन


2003 में एक समय ऐसा भी आया जब अभिषेक बच्चन को सोलो फिल्में मिलनी बंद हो गयीं। इसी साल रोहित शेट्टी निर्देशित 'जमीन' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिषेक के साथ अजय देवगन थे। अजय का रोल भी अभिषेक से ज्यादा स्ट्रांग था लेकिन इस बार दर्शकों ने अभिषेक की ऐक्टिंग को नोटिस किया। एक एक्टर के रूप में अभिषेक बच्चन को सही पहचान 'युवा' फिल्म में मिली। फिल्म में उनका रोल छोटा था, पर था महत्वपूर्ण। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिषेक का कॅरियर ट्रैक पर आता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 के बाद स्थितियां बेहतर होती गयीं। इसके बाद 'धूम', 'बंटी और बबली', 'सरकार', 'ब्लफ मास्टर', 'धूम 2' और 'गुरु' जैसी फिल्मों के जरिए अभिषेक ने दिखाया कि उनके अंदर हुनर था, बस उसे वह पेश नहीं कर पा रहे थे। इन फिल्मों की सफलता ने यह बात साबित की अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में सिर्फ इसलिए नहीं टिके क्योंकि वह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। उनमें हुनर था पर उसे एक प्लेटफॉर्म मिलने की जरूरत थी।


2007 में ऐश्वर्या राय से शादी होने के बाद अभिषेक के अभिनय में और भी मेच्योरिटी दिखी। 'सरकार राज', 'दोस्ताना', 'दिल्ली 6', 'पा', 'रावण', 'खेले हम जी जान से', 'गेम', 'प्लेयर' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों में अभिषेक अलग-अलग रोल करते दिखे। नंबर वन की अघोषित रेस में न पड़ते हुए अभिषेक खामोशी से अपना काम करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed