फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan take advice astrologer

आखिर क्या है अभिषेक की 'खास माला' का राज

Wed, 10 Jul 2013 01:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan take advice astrologer

फिल्मी कैरियर सही तरीके से पिक न होने के बाद अब अभिषेक बच्चन ज्योतिषी की शरण में हैं। कैरियर चमकाने के लिए जूनियर बी ज्योतिषी की सलाह पर अंगूठियों की बनी हुई माला पहन रहे हैं।

विज्ञापन


अभिषेक बच्चन का कैरियर शुरूआत से ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है और शायद यही वजह है कि अभिषेक किस्मत, भाग्य वाली चीजों पर अब पहले से अधिक विश्वास करने लगे हैं। पहले अभिषेक कई रत्नों की अंगूठी अपनी उंगलियों में पहनते थे।
विज्ञापन


दरअसल ऐसा वह अपनी मां जया बच्चन के कहने पर करते हैं। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में जब अभिषेक पहुंचे तो उनकी उंगलियां खाली थी। लेकिन उन्होंने सारे रत्नों की अंगूठियों की माला बना कर उसे अपने गले में डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि उन्होंने ऐसा भी अपनी मां जया के कहने पर किया हो। ये भी हो सकता है कि उन्हें किसी नये ज्योतिषी ने समझाया हो कि ऐसा करने पर उनकी सोई हुई किस्मत जाग उठेगी।


अभिषेक की रत्नों की यह माला इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि जब अभिषेक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे जुड़े सवालों को टालने की कोशिश की। अब यह माला उन्होंने मां के कहने पर पहनी है या किसी और के कहने पर, ये तो अभिषेक ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed