{"_id":"e8173a46-4a88-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"abhishek-bachchan-to-play-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी पर बनेगी फिल्म, अभिषेक निभाएंगे यह किरदार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजीव गांधी पर बनेगी फिल्म, अभिषेक निभाएंगे यह किरदार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Dec 2012 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' में कथित तौर से धीरुभाई अंबानी का किरदार निभाने वाले अभिषेक बच्चन अब पर्दे पर राजीव गांधी की भूमिका को निभा सकते हैं। फिल्म निर्देशिका भवाना तलवार और उनके निर्माता पति शीतल तलवार भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए निर्माता और निर्देशक, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर इस फिल्म को बनाने की अनुमति लेना चाहते हैं। उनकी स्वीकृति के बाद ही यह फिल्म बननी शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में राजीव गांधी के राजनीतिक सफर के अलावा उनके व्यक्तिगत जीवन की भी कहानी होगी।
विज्ञापन
फिल्म में राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी और संजय गांधी के भी किरदार होंगे। रोल के अनुरूप ही सोनिया गांधी का किरदार निभाने के लिए किसी विदेशी अभिनेत्री को साइन किया गया है। इस फिल्म के लीड रोल के लिए अभिषेक बच्चन को लिया जा रहा है। हालांकि अभी अभिषेक की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह यह फिल्म कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
चूंकि पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार और गांधी परिवार के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं ऐसे में अभिषेक का किरदार निभाना भी चर्चा का विषय बन सकता है। फिल्म की निर्देशिका भावना तलवार का कहना है कि चूंकि अभिषेक बच्चन ने गांधी परिवार को करीब से देखा है कि इसलिए वह इस भूमिका को आसानी से निभा सकते हैं। सोनिया गांधी से सहमति मिलने के बाद ही फिल्म आगे बढ़ेगी।