Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे धर्मेंद्र-रवीना टंडन, चेहरे पर दिखी मायूसी
Manoj Kumar: मनोज कुमार का आज शुक्रवार की सुबह दिल से जुड़ी दिक्कतों की वजह से मुंबई में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। देशभक्ति से भरी भूमिकाओं के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मेंद्र और रवीना टंडन के अलावा कई सितारें उनके घर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंच चुके हैं। उनके चेहरे पर दिग्गज स्टार को खोने का गम साफ दिखाई दिया। हाल ही में धर्मेंद्र की आंखों का ऑपरेशन भी हुआ था। उन्होंने आंखों की भी परवाह नहीं की और सुपरस्टार मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच चुके हैं।
मनोज कुमार को प्यार से 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत के छोटे से शहर एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। ऐसा कहा जाता है कि बंटवारे के दौरान वह 10 साल की उम्र में पाकिस्तान छोड़कर चले गए थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पहुंच चुकी हैं। रवीना जैसे ही कार से उतरी वह तुंरत ही घर के अंदर चली गई। रवीना के चेहरे से महान कलाकार को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच चुके हैं।
View this post on Instagram