सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor ranvir shorey posted photo with konkana sen sharma and speculated son haroon shorey

परिवार की तरह फिर साथ नजर आया बॉलीवुड का यह एक्स-कपल, एक्टर ने तस्वीरें साझा कर लिखा- 'हम आज यहां..'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranvir Shorey posted Family Photos: बॉलीवुड के एक्स कपल अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी हाल ही में आईपीएल मैच देखने पहुंचे। एक्टर ने यहां से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ तस्वीर साझा की। 

actor ranvir shorey posted photo with konkana sen sharma and speculated son haroon shorey
कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इस रविवार कई बड़े सितारे अपने परिवार के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंचे। एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी अपने पूर्व पति अभिनेता रणवीर शौरी और बेटे के साथ इस मैच को देखने पहुंची। इस खूबसूरत मौके को रणवीर शौरी ने कैमरे में कैद किया और फैंस के साथ साझा किया।
Trending Videos


रणवीर नेमैच के दौरान ली सेल्फी
एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी काफी वक्त पहले एक-दूसरे से अलग हो गए थे। मगर दोनों मिलकर अपने बेटे की को-पैरेंटिंग करते हैं। इसी नाते दोनों अक्सर फैमिली टाइम बिताते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोनों मुंबई में हुए आईपीएल 2026 के दूसरा मैच (मुबंई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स) देखने स्टेडियम पहुंचे। इस मौके पर रणवीर ने एक सेल्फी कैप्चर की और सोशल मीडिया पर साझा की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranvir Shorey (@ranvirshorey)


तस्वीर साझा करते हुए इस रणवीर ने लिखा, 'हम आज यहां मुंबई इंडियंस को जीतते हुए देखने के लिए आए हैं।' तस्वीर में रणवीर-कोंकणा के अलावा उनका बेटा हारून भी मैच का लुफ्त उठाते नजर आ रहा है।

यूजर्स ने लगाए अनोखे कयास 
अभिनेता ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें दो टीन एज लड़के दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस ने कई तरह के अंदाजे लगाने शुरू कर दिए। एक्टर ने पोस्ट में कहीं अपने बेटे का नाम नहीं लिखा पर फैंस उन्हें और कोंकणा को फिर एक साथ देखकर बेहद खुश हैं।
तस्वीर में एक यूजर ने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं आप दोनों को साथ देखकर।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ,'भाभी वापस आ गईं।'





अलग हुए मगर फैमिली हैं
कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से 2010 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद साल 2015 में दोंनो ने तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों मिलकर अपने बेटे हारून की परवरिश करते हैं। अपने बेटे के साथ अक्सर दोनों मौज-मस्ती करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed