सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Mona Singh Said Baat Mat Kar To Gaurav Gera On His Dhurandhar Look

क्यों मोना सिंह ने गौरव गेरा से ‘धुरंधर 2’ के लुक के बारे में बात करने से किया था मना? एक्टर ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 30 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसके किरदारों को भी लगातार तारीफें मिल रही है। अब फिल्म में मोहम्मद आलम के किरदार निभाने वाले गौरव गेरा ने भी अपने रोल को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। 

Why Mona Singh Said Baat Mat Kar To Gaurav Gera On His Dhurandhar Look
गौरव गेरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ का 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम सोडा' डॉयलोग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे गौरव गेरा के किरदार ने बोला था। अब मोहम्मद आलम का किरदार निभाने वाले गौरव गेरा ने अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दोस्त ने उन्हें बताया कि अपने रोल को सीक्रेट रखना है। 

Trending Videos


मोना सिंह के साथ का किस्सा किया शेयर
एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में एक्टर गौरव गेरा ने बताया कि जब वह ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान मोना सिंह ‘कोहरा 2’ पर काम कर रही थीं। इसी बीच मोना उनसे मिलने उनके होटल आईं और दोनों ने साथ में एक फोटो भी क्लिक की, जिसमें गौरव दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

मोना ने क्यों कहा था- 'बात मत कर'?
गौरव ने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म से जुड़ा अपना दाढ़ी वाला फोटो दिखाया, तो मोना ने तुरंत कहा, ‘तुमने NDA साइन किया है, तुम इसके बारे में बात नहीं कर सकते।’ तब मुझे याद आया कि हां, ये बात तो सही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो मुझसे छोटी है, लेकिन बहुत प्रोफेशनल है और मुझसे ज्यादा काम कर चुकी है। उसने मुझे साफ कहा- ‘बात मत कर।’

बता दें कि फिल्मों में एनडीए एक तरह का एग्रीमेंट होता है, जिसके तहत आप अपने रोल, फिल्म या फिल्म से जुड़ी कोई भी गोपनीय बातें शेयर नहीं कर सकते। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

परिवार को भी सही से नहीं था पता 
गौरव गेरा ने ‘धुरंधर’ फिल्म पर करीब दो साल तक काम किया। इस दौरान उन्हें बैंकॉक और अमृतसर जैसे शहरों में भी सफर करना पड़ा। लेकिन इस पूरे समय उन्हें अपनी फिल्म के बारे में चुप रहना पड़ा।

यहां तक कि उनके परिवार को भी ठीक से पता नहीं था कि वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। एक्टर ने बताया कि टीम की तरफ से उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो शेयर न करने के लिए खास तौर पर नहीं कहा गया था। लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खुद ही अपने लुक और किरदार को सीक्रेट रखना बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed