फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Gets Emotional After Visiting Golden Temple Remembers Her Late Father

गोल्डन टेंपल के दर्शन करके भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिवंगत पिता को किया याद; साझा की तस्वीरें

Wed, 01 Apr 2026 04:22 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 01 Apr 2026 04:22 PM IST
सार

Priyanka Chopra Gets Emotional After Visiting Golden Temple: मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। बुधवार को स्वर्ण मंदिर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रियंका ने साझा की हैं। साथ ही अपने पिता को याद भी किया, उनके नाम एक भावुक संदेश लिखा। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets Emotional After Visiting Golden Temple Remembers Her Late Father
गोल्डन टेंपल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की कई तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड गलियारों को छोड़कर अमृतसर की गलियों में नजर आ रही हैं। मंगलवार को वह गोल्डन टेंपल भी दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर के दर्शन करने के बाद प्रियंका ने वहां पर सेवा भी की। बुधवार को अपनी गोल्डन टेंपल की यात्रा से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इस पावन स्थान पर पहुंचकर उन्हें अपने दिवंगत पिता की भी बहुत याद आई। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने अपने पिता को भी याद किया है। देखें प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा की गई तस्वीरें। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra Gets Emotional After Visiting Golden Temple Remembers Her Late Father
गोल्डन टेंपल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की कई तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 
गोल्डन टेंपल के सामने खड़े होकर प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें ली हैं। साथ ही एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ‘पापा आपके बारे में ही सोच रही हूं।’ आगे वह गुरुद्वारा कमेटी का भी आभार व्यक्त करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही सहजता से गोल्डन टेंपल के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Gets Emotional After Visiting Golden Temple Remembers Her Late Father
गोल्डन टेंपल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की कई तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

गोल्डन टेंपल की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की 
प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल के अंदर की भी कई तस्वीरें साझा की हैं। वह सिंपल सूट-सलवार में स्वर्ग मंदिर के गलियारे में नजर आ रही हैं। सोने से जड़े हुए मंदिर की भी अलग-अलग जगह से तस्वीरें एक्ट्रेस ने पोस्ट की हैं। साथ ही एक बुजुर्ग निहंग सिख की फोटो भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की है। 

अमृतसर क्यों आई हैं प्रियंका चोपड़ा?
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत तभी आती हैं, जब उनकी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग होती है। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले प्रियंका ने अमृतसर आकर गोल्डन टेंपल के दर्शन कर लिए। बता दें कि उनका परिवार पंजाब से ही बिलॉन्ग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed