फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna shares hilarious chaotic vacation with Akshay Kumar for April Fools Day Watch throwback video

Viral Video: अप्रैल फूल पर ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो, अक्षय कुमार भी दिखे साथ

Wed, 01 Apr 2026 03:52 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 01 Apr 2026 03:52 PM IST
सार

Twinkle Khanna Akshay Kumar 1 April Fools Day: फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ट्विंकल खन्ना अब सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। ट्विंकल ने आज अप्रैल फूल पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Twinkle Khanna shares hilarious chaotic vacation with Akshay Kumar for April Fools Day Watch throwback video
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज अप्रैल फूल डे है। इसी मौके पर ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अक्षय और ट्विंकल के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

ट्विंकल ने शेयर किया वीडियो
1 अप्रैल 2026 को अप्रैल फूल डे पर ट्विंकल खन्ना ने एक मजेदार पुराना प्रैंक दोहराया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की 2024 की छुट्टियों की एक पुराने वीडियो को शेयर किया है। लेकिन कैप्शन में उन्होंने बताया कि इस ट्रिप में काफी मजाक हुआ था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय की मस्ती
ट्विंकल के इस वीडियो में अक्षय कुमार भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने गलती से उनकी टोपी को समुद्र में गिरा दिया। ट्विंकल ने मजाक में लिखा कि वो गीली टोपी से खरगोश निकालने में नाकाम रहीं। हालांकि, इस वीडियो में डॉल्फिन बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ट्विंकल ने फैंस से पूछा एक सवाल
ट्विंकल ने कैप्शन में पूछा, 'छुट्टियों के दौरान ऐसा कौन सा काम है, जिसे आपको अपने पार्टनर को कभी नहीं सौंपना चाहिए?' उन्होंने खुद जवाब देते हुए लिखा, 'अपने प्रियजनों को कभी भी अपना कैमरा या मोबाइल मत दो।' ट्विंकल की इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

फैंस का रिएक्शन
फैंस ट्विंकल की इस पोस्ट को बहुत पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ट्रिप पर फोटो-वीडियो का काम कभी भी पार्टनर को कभी नहीं सौंपना चाहिए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'अगर कैमरा गिर भी जाए तो उनसे कुछ कह भी नहीं सकते।', दूसरे फैन ने लिखा, 'मेरा पसंदीदा कपल', एक और फैन ने लिखा, 'मस्ती भरा वीडियो।'

यह भी पढ़ें: वरुण सूद के जन्मदिन को अनन्या पांडे ने बनाया खास, शेयर की तस्वीर, 'कॉल मी बे' अभिनेता को बताया प्रिंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed