सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kantara fame Rishab Shetty recently clears His Instagram list keeps just three follows

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने अपडेट की अपनी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट; रुक्मिणी वसंत को जगह दी या नहीं? जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Rishab Shetty Instagram List: एक्टर-डायरेक्टर अभिनेत्री ऋषभ शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम लिस्ट अपडेट की है। वे सिर्फ अब तीन लोगों को फॉलो कर रहे हैं। जानिए

kantara fame Rishab Shetty recently clears His Instagram list keeps just three follows
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों 'कांतारा' मूवी फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी और एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत के बीच कथित अनबन की खबरों ने ध्यान खींचा। ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर रुक्मिणी को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने के कयास लगाए जाने लगे। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम लिस्ट पूरी तरह अपडेट की है। वे सिर्फ तीन लोगों को फॉलो कर रहे हैं। 

Trending Videos


ऋषभ शेट्टी सिर्फ तीन अकाउंट्स कर रहे फॉलो
ऋषभ शेट्टी के सोशल मीडिया पर किए गए बदलावों ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट लगभग पूरी तरह साफ कर दी है। अब वे सिर्फ तीन लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी, उनका प्रोडक्शन हाउस और फाउंडेशन का अकाउंट है। इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

kantara fame Rishab Shetty recently clears His Instagram list keeps just three follows
ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत - फोटो : सोशल मीडिया

रुक्मिणी वसंत को लिस्ट में मिली जगह या नहीं?
बता दें कि कुछ दिनों पहले ऋषभ शेट्टी ने 'होम्बले फिल्म्स' को अनफॉलो कर दिया था। यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसके बैनर तले 'कांतारा' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में बनी हैं। इसके बाद ऋषभ ने एक्टर राज बी शेट्टी और रुक्मिणी वसंत को भी अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया गया। इस वजह से उनके बीच किसी मनमुटाव या अनबन की अटकलें लगाई जाने लगीं। ऋषभ शेट्टी की फिलहाल इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग लिस्ट में रुक्मिणी वसंत को जगह नहीं मिली है।


ऋषभ शेट्टी का वर्क फ्रंट
ऋषभ शेट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट की फॉलोइंग सूची में हुए बदलावों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बता दें कि ऋषभ शेट्टी या इससे जुड़े किसी शख्स का इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऋषभ शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'जय हनुमान' में नजर आएंगे। इसका प्रोडक्शन हाल ही में एक औपचारिक लॉन्च के साथ शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed