{"_id":"61c7240e7419f774ee75dde0","slug":"actress-shilpa-shetty-celebrated-picnic-with-children-in-mussoorie-see-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बच्चों के साथ मसूरी में मनाई पिकनिक, वीडियो में देखिए कैसे की मस्ती?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बच्चों के साथ मसूरी में मनाई पिकनिक, वीडियो में देखिए कैसे की मस्ती?
Sat, 25 Dec 2021 07:30 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:30 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बच्चों के साथ मसूरी में क्रिसमस मनाया। उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर भी किया है। जिसमें वह अपने बच्चों के साथ खूब एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों ने शनिवार को क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सेलिब्रिटीज ने परिवार के साथ क्रिसमस की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। आमिर खान की बेटी इरा खान से लेकर सारा अली खान एवं अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई भी दी। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बच्चों के साथ मसूरी में क्रिसमस मनाया। उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर भी किया है। जिसमें वह अपने बच्चों के साथ खूब एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो में शिल्पा शेट्टी को झरने के पास बैठकर पानी से खेलते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ उनका बेटा वियान भी नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हो हो हो...मेरी इंस्टा फैमिली को मेरी क्रिसमस। बहुत ही असामान्य क्रिसमस। हमने यहां लंच करने के लिए केम्प्टी फॉल स्ट्रीम तक सभी तरह की ट्रेकिंग की। इस तरह के ट्रिप्स मुझे अहसास दिलाते हैं कि भारत वास्तव में कितना अतुल्य है! सबसे खास बात है कि इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पर्सनल शेफ भी दिखाई दे रहे हैं, जो खाना बना रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि झरनों के बीचोंबीच कुर्सी और टेबल लगे हुए हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अब तक 4 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर लगातार फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, पैसा हो तो कुछ भी हो सकता है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ही क्रिसमस की बधाई देते हुए भी एक फोटो शेयर की थी जिस पर उनके फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।