फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush ott release date out when and where to watch prabhas kriti sanon starrer film online

Adipurush Ott Release: अब ओटीटी पर रिलीज की जाएगी प्रभास की 'आदिपुरुष', जानिए कब और कहां देखने को मिलेगी फिल्म

Tue, 25 Jul 2023 01:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 25 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

आदिपुरुष' 16 जून 2023 को थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि विवादों में फंसने के बाद इस फिल्म को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं अब 'आदिपुरुष' ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है।

विज्ञापन
Adipurush ott release date out when and where to watch prabhas kriti sanon starrer film online
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लागत की आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म में दिखाए किरदार और डायलॉग्स विवाद का कारण बने। फिल्म बम्पर ओपनिंग तो मिली लेकिन फिल्म धीरे धीरे नीचे गिरती गई। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है।

विज्ञापन

आदिपुरुष को फिल्म अगस्त में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक अगस्त 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'आदिपुरुष' जल्द ही आपके टेलीविजन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर हाई डेफिनिशन में भी अवेलेबल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Adipurush ott release date out when and where to watch prabhas kriti sanon starrer film online
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म के डायलॉग बदले गए। जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म का कलेक्शन औंधे मुंह गिर गया। इसका पूरा ठीकरा फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला और निर्देशक ओम राउत पर फूटा। इन दोनों को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है। दरअसल कई फैंस का मानना है कि क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन

'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed