सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Dhar adding final touches to Dhurandhar the revenge on his birthday finally back to work

Aditya Dhar: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' को दिया फाइनल टच, बारीकियों पर दिया ध्यान; मीम्स पर दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 13 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Aditya Dhar Dhurandhar The Revenge Movie: आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' को मिले प्यार और समर्थन के लिए दर्शकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपने जन्मदिन पर एक खास नोट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Aditya Dhar adding final touches to Dhurandhar the revenge on his birthday finally back to work
आदित्य धर और 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर अपनी नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म इन दिनों दर्शकों में बहुत उत्सुकता पैदा कर रही है। अपनी इस फिल्म को लेकर आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है। 

Trending Videos

आदित्य धर ने फैंस का किया धन्यवाद
12 मार्च को आदित्य धर ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे वह 'धुरंधर द रिवेंज' को पूरा कर रहे हैं, उन्हें पिछले साल की यादें आ रही हैं। वह टीम, फैंस और सबके सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ने मीम्स पर दी प्रतिक्रिया
आदित्य ने आगे लिखा, 'फैंस के मैसेज, ट्वीट और मीम्स जैसे 'आदित्य धर का शानदार काम' वाले देखकर उनका दिल खुश हो गया। वे खुद को बहुत लकी मानते हैं। इस इंडस्ट्री में जहां कुछ भी पक्का नहीं होता, दर्शकों का प्यार और भरोसा सबसे बड़ी चीज है। आदित्य ने यह भी लिखा कि इस साल ने उन्हें सिखाया कि बड़े सपने देखो, ईमानदारी से मेहनत करो, सब कुछ लगा दो, तब ब्रह्मांड जरूर जवाब देगा। अब मैं वापस काम पर लग गया हूं।' रणवीर सिंह ने आदित्य की इस पोस्ट पर लिखा, 'कितना प्यारा मैसेज। आपको ऐसे और भी कई साल मुबारक हों।' रणवीर के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी है।

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 
पिछली फिल्म 'धुरंधर' पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी उसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई। दुनिया भर में इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। 'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार हैं। यह फिल्म बहुत हिट रही। अब 'धुरंधर द रिवेंज' में अर्जुन और रणवीर के बीच जबरदस्त टकराव दिखेगा। इसमें सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed