‘धुरंधर’ के इस अभिनेता ने साझा की 24 साल पुरानी तस्वीर, क्या आपने पहचाना? अभिनय से चौंक गए थे दर्शक
Dhurandhar Movie Actor Share Throwback Pictures: पिछले साल रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक टीवी अभिनेता भी नजर आया था, जिसका अभिनय देखकर दर्शक चौंक गए थे। ‘धुरंधर 2’ में भी यह एक्टर नजर आएगा। शुक्रवार को इस अभिनेता ने अपनी कुछ 24 साल पुरानी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें पहचान काफी मुश्किल हो रहा है।
विस्तार
‘धुरंधर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, फिल्म और इसके किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच खूब क्रेज दिख रहा है। फिल्म ‘धुरंधर’ के कई किरदार दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। फिल्म में एक टीवी एक्टर ने भी चर्चित किरदार निभाया था। यह एक्टर अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर है लेकिन ‘धुरंधर’ में उसका गंभीर अभिनय और बदला हुआ लुक देखकर फैंस भी चौंक गए थे। देखें, उस एक्टर की 24 साल पुरानी तस्वीरें।
कौन है वो एक्टर?
फिल्म ‘धुरंधर’ में दर्शकों ने एक किरदार मोहम्मद आलम को देखा था। पहली नजर में इस किरदार को निभाने वाले एक्टर को दर्शक पहचान ही नहीं पाए। गौर से देखने पर पता चला कि यह तो टीवी के मशहूर एक्टर गौरव गेरा हैं। गौरव ‘जस्सी जैसी काेई नहीं’ जैसे कई और हिट सीरियल में नजर आ चुके हैं। साथ ही वह कॉमेडी भी कमाल की करते हैं। कॉमेडी जॉनर में ही उन्होंने अलग पहचान बनाई है।
लुक पर पहले से करते हैं एक्सपीरिमेंट
‘धुरंधर’ में गौरव गेरा की एक्टिंग को काफी सराहा गया। मोहम्मद आलम का उनका किरदार काफी पसंद किया गया। शुक्रवार को उन्होंने अपनी 24 साल पुरानी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें भी उनका लुक काफी हटकर है।
गौरव गेरा ने 24 साल पहले की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस दीपान्निता शर्मा के साथ शेयर की हैं। साथ ही अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और '16 दिसंबर' से पहले सीरियल 'लाइफ नहीं है लड्डू' हमारी पहली अभिनय पारी थी। दीपान्निता शर्मा तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लगा। इतने साल के बाद फिर से साथ घूमना बहुत खास है।’ दीपान्निता के साथ नई तस्वीरें भी गौरव गेरा ने पोस्ट की हैं।
'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे किरदार भी नजर आएंगे। इस फिल्म के गाने 'आरी आरी' से ही अंदाज लग रहा है कि यह फिल्म डबल धमाका करेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X