पर्यावरण दिवस: अजय देवगन का खास संदेश, बोले- ध्यान लगाने से मिलेगा समस्याओं का समाधान
- आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
- इस मौके पर अजय देवगन ने लोगों से ध्यान लगाने की खास अपील की है।
- अजय देवगन समेत कई सितारों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता जाहिर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। इस मौके पर लोगों को हाल के दिनों की वह त्रासदी फिर याद आ रही है जब ऑक्सीजन के लिए लोग यहां वहां भटक रहे थे और कइयों ने तो समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के चलते दम ही तोड़ दिया था। इस दौरान कई फिल्मी सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। वहीं इस खास दिन पर मनोरंजन जगत के तमाम चर्चित चेहरों ने पर्यावरण दिवस पर अपने आसपास की प्रकृति की हिफाजत करने की अपील की थी। भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा समेत कई सितारों ने पर्यावरण के प्रति चिंता जाहिर की थी। इसी बीच अजय देवगन ने भी लोगों से एक खास अपील की है।
अजय देवगन ध्यान लगाते हुए आए नजर
दरअसल, अजय देवगन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें वह किसी पहाड़ी पर बैठे सुकून से ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अजय ने अपने फैंस से भी यही अपील की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा - ध्यान लगाएं, अक्सर इससे सभी सवालों और परेशानियों के जवाब मिल जाते हैं।
देखें अजय का पोस्ट -
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भूमि पेडनेकर का मानना है कि हर उस शख्सीयत को इसमें अपना योगदान करना चाहिए जिसकी आवाज सुनी जाती है। वहीं दीया मिर्जा का कहना है कि दुनिया में हर शख्स को पर्यावरण संरक्षण पर काम करना चाहिए। इसके अलावा करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी ने भी बेहतर कल की कामना की है और लोगों से इसमें योगदान देने का आग्रह किया है।
इस खास मौके पर भारत का फिल्म प्रभाग दो दिवसीय ऑनलाइन फिल्म महोत्सव का भी आयोजन करेगा। इस फिल्म महोत्सव को ‘ओएसिस ऑफ होप’ नाम दिया गया है। इसमें 5 और 6 जून को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी फिल्मों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि महोत्सव में प्लास्टिक वर्ल्ड (सात मिनट), द जंगल मैन लोया (21 मिनट), लिविंग द नेचुरल वे (76 मिनट), सालुमराडा थिमक्का (43 मिनट), क्लाइमेट चेंज (14 मिनट), माय सन निओ (15 मिनट) जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों की स्ट्रीमिंग फिल्म डिवीजन की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर होगी।