फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Son Aarav Bhatia birthday look viral users praise his Fashion sense

आरव भाटिया: सबसे अलग अंदाज में दिखे अक्षय कुमार के बेटे, बर्थडे पार्टी में छाए; यूजर्स को पसंद आया फैशन सेंस

Fri, 25 Sep 2026 06:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

Akshay Kumar Son: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया ने अपने फैशन सेंस से यूजर्स का ध्यान खींचा है। उनके बर्थडे पार्टी से उनकी तस्वीर सामने आई है।
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Son Aarav Bhatia birthday look viral users praise his Fashion sense
दोस्तों के साथ आरव भाटिया - फोटो : reddit@u/Late_Parking_9134

विस्तार

बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया अक्सर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रहते हैं। हालांकि जब भी उनकी झलक दिखती है, वह खास होती है। हाल ही में उनकी बर्थडे पार्टी से उनकी झलक सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। यूजर्स आरव के फैशन सेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैसा है आरव का लुक?
आरव की बर्थडे पार्टी से सामने आई झलक में देखा जा सकता है कि आरव ने पीले और गुलाबी रंग का कोट पहना है। उन्होंने सिर पर गुलाबी स्कार्फ बांधा है। इसके साथ उन्होंने स्लेटी रंग की ट्राउजर और टी-शर्ट पहनी है। इसके साथ उन्होंने कई तरह की मालाएं पहनी हैं।

लव एंड वॉर: क्या आलिया भट्ट की फिल्म का है ये डांस वीडियो? किए जा रहे ऐसे दावे: यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया


आरव की बर्थडे पार्टी में आरव का लुक बाकी स्टार किड्स से काफी अलग दिखा। कई यूजर ने उनके लुक पर कमेंट किया है और उनकी काफी तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं आरव?
बता दें कि आरव भाटिया अक्षय कुमार और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। 15 सितंबर 2002 को जन्मे आरव स्टार किड हैं। जहां उनके माता-पिता बॉलीवुड के बड़े कलाकार हैं। वहीं उनकी मां एक लेखिका भी हैं। माता-पिता के स्टार होने के बावजूद आरव ने अपनी अलग राह चुनी है। वह फैशन के फील्ड में अपना करियर बना रहे हैं। 
विज्ञापन

Akshay Kumar Son Aarav Bhatia birthday look viral users praise his Fashion sense
ट्विंकल खन्ना और आरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
किस फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर?
अक्षय कुमार के मुताबिक उनके बेटे आरव फिल्मों में नहीं आना चाहते हैं। वह फैशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अभिनेता ने अपने बेटे पर फिल्मों में आने का दबाव नहीं बनाया है, बल्कि उन्हें अलग रास्ता चुनने की आजादी है।

Akshay Kumar Son Aarav Bhatia birthday look viral users praise his Fashion sense
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
  • अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'हैवान' में नजर आए थे। 
  • प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान भी थे।
  • वह जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म में नजर आएंगे।
  • वह मराठी फिल्म 'वेदात मराठे वीर दौडले सात' का हिस्सा होंगे।
  • इसके अलावा वह फिल्म 'गोलमाल 5' का भी हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed