फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is Alia Bhatt Dancing on Love And War song video goes viral users react

लव एंड वॉर: क्या आलिया भट्ट की फिल्म का है ये डांस वीडियो? किए जा रहे ऐसे दावे: यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 25 Sep 2026 06:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Sep 2026 06:11 PM IST
सार

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल है। दावा है कि यह वीडियो अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' का है। वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
is Alia Bhatt Dancing on Love And War song video goes viral users react
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुरुवार को मेकर्स ने रणबीर के किरदार के पोस्टर जारी किए और शुक्रवार को आलिया के पोस्टर रिलीज किए गए। पोस्टरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में आलिया एक डांसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनके पोस्टर शेयर किए जाने के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म का एक डांस सीक्वेंस है।
विज्ञापन

is Alia Bhatt Dancing on Love And War song video goes viral users react
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्टेज पर दमदार डांस कर रही है। दावा है कि यह आलिया भट्ट हैं। उनका आउटफिट काफी बोल्ड है। उनके सिर पर फेदर लगा हुआ एक ताज भी है। उनका साथ देने वाले बाकी डांसर्स सिल्वर कलर का आउटफिट पहने हुए हैं।

डांस मस्ती टीजर: सेलिब्रेशन में तड़का लगाएंगे विवेक ओबेरॉय, 25 साल पूरे होने पर कोरियोग्राफर्स का है ये प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

is Alia Bhatt Dancing on Love And War song video goes viral users react
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो देख उत्साहित हुए यूजर्स
वीडियो में, भले ही आलिया का चेहरा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है, मगर उन्होंने वही आउटफिट पहना है जो पोस्टरों में था। वीडियो देखने के बाद दर्शक 'लव एंड वॉर' देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन

is Alia Bhatt Dancing on Love And War song video goes viral users react
यूजर्स की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नेटिजन ने ट्वीट किया, 'अगर यह असली है, तो गाना सच में बहुत अच्छा है, है ना? भंसाली का संगीत हमारे पास वापस आ रहा है। आलिया भट्ट भी? जबरदस्त। यह उनका अब तक का सबसे हॉट किरदार हो सकता है।' एक दूसरे एक्स यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त। यह भंसाली की फिल्म है, तो हमें अच्छा और नया संगीत तो मिलेगा ही।' एक और नेटिजन ने ट्वीट किया, 'वह सच में अच्छा डांस कर रही हैं। पोस्टर से ज्यादा प्रभावित नहीं थे, मगर यकीन है कि गाना अच्छा लगेगा। आलिया किसी किरदार के एटीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज को पकड़ने में माहिर हैं। यह इस क्लिप में भी साफ दिख रहा है।'

is Alia Bhatt Dancing on Love And War song video goes viral users react
लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं।
  • 'लव एंड वॉर' क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी। 
  • हालांकि फिल्म को टाल दिया गया और बाद में मेकर्स ने इसे मार्च 2026 में रिलीज करने की योजना बनाई। 
  • हालांकि, इसे एक बार फिर टाल दिया गया।
  • अब यह आखिरकार 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood News (@bolly_newssss)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed