डांस मस्ती टीजर: सेलिब्रेशन में तड़का लगाएंगे विवेक ओबेरॉय, 25 साल पूरे होने पर कोरियोग्राफर्स का है ये प्लान
Dance Masti Teaser: विवेक ओबेरॉय जल्द ही कोरियोग्राफर्स बॉस्को मार्टिस और सीजर गोंसाल्वेस के सेलिब्रेशन में नजर आने वाले हैं। कोरियोग्राफर्स ने इस सेलिब्रेशन का टीजर जारी किया है।
विस्तार
'डांस मस्ती' के सेलिब्रेशन के टीजर में विवेक ओबेरॉय कहते हैं, 'ऐ गनपत। क्या देख रहा है बिड़ू। बोस्को सीजर का 25वां साल। मैं नहीं आउंगा तो कौन आएगा। टपोरी लोगों को कोई रीप्रेजेंट करेगा या नहीं? अभी फटाक से ले के आ, गरम-गरम समोसा और कटिंग चाय। क्यों? क्योंकि शो चालू हुआ।'
कोरियोग्राफर्स ने टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा 'कुछ कहानियां दोस्तों से नहीं छुपाई जाती हैं। अपने दोस्त विवेक के साथ हम इसे साझा कर रहे हैं। बॉस्को मार्टिस और सीजर गोंसाल्वेस का 25 साल का सेलिब्रेशन हो और विवेक ओबेरॉय एंट्री ना मारे ऐसा कैसे हो सकता है। विवेक ओबेरॉय और डांस मस्ती का टीजर जारी हो गया है। जल्द ही फुल एपिसोड जारी होगा।'
- बॉस्को-सीजर बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर जोड़ी है।
- इस जोड़ी ने बॉलीवुड में वेस्टर्न हिप-हॉप और आधुनिक डांस शैलियों को लोकप्रिय बनाया है।
- इस जोड़ी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में लगभग 700 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है।
- जोड़ी ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'थ्री इडियट्स', 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है।
- विवेक ओबेरॉय हाल ही में फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आए थे।
- इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, तुषार कपूर और आफताब थे।
- जल्द ही वह फिल्म 'रामायण' का हिस्सा होंगे।
- यह फिल्म बड़े पैमाने पर इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।