फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay kumar spokesperson rubbishes reports that he is helping sunny deol pay off his loan read details inside

Sunny Deol: सनी देओल का कर्ज चुकाने में अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद? जानें क्या है पीछे की सच्चाई

Mon, 21 Aug 2023 02:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 21 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने सनी देओल का लोन चुकाया, ऐसी बातें कही जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अब इन सब पर अक्षय कुमार के स्पोक्सपर्सन ने इसका जवाब दिया है और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है।

विज्ञापन
Akshay kumar spokesperson rubbishes reports that he is helping sunny deol pay off his loan read details inside
सनी देओल, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल के बंगले को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा था कि सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसकी वसूली करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा था। इसकी अखबारों में बीते दिन एड भी दी गई थी। 24 घंटे के अंदर ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस पर सफाई दी और कहा कि बीते दिन छपी एड एक टेक्निकल ग्लिच था। सनी देओल की टीम ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया और कहा इसका हल निकाला जा रहा है। इसी बीच एक और दावा किया जाने लगा। दावे में कहा जा रहा है कि सनी देओल का लोन अक्षय कुमार ने अदा किया है। इस पर सनी की टीम ने जवाब दिया है और इसे पूरी तरह गलत बताया है। 

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा में सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट छपी। इसमें बताया गया कि सनी देओल के बंगले के बिकने की नोटिस के कुछ घंटों बाद अक्षय कुमार ने सनी देओल से मुलाकात की। इसी बातचीत में ये तय हुआ कि सनी के लोन का एक बड़ा हिस्सा अक्षय कुमार चुकाएंगे। वो पैसे सनी उन्हें एक तय समय के भीतर वापस करेंगे। खबरें थीं कि उसके बाद सनी ने फौरन बैंक के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसी आधार पर उन्होंने बयान ज़ारी किया वो लोग जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को निपटाने में लगे हैं। इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अक्षय कुमार 55.99 करोड़ रुपए में से 30-40 करोड़ रुपए सनी देओल को देने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay kumar spokesperson rubbishes reports that he is helping sunny deol pay off his loan read details inside
सनी देओल - फोटो : social media

इसके बाद मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के स्पोक्सपर्सन के हवाले से एक रिपोर्ट छपी। इसमें उन्होंने बताया कि अक्षय ने ऐसा कुछ नहीं किया है। उनके हवाले से जो भी खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह बकवास और निराधार हैं। अब तक सनी देओल या अक्षय कुमार ने इस मैटर पर कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'टेक्निकल वजहों' से सनी देओल के बंगले को नीलाम करने वाला नोटिस वापस ले लिया है।

विज्ञापन

गौरतलब है, सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित आलीशान बंगले को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 56 करोड़ रुपये का लोन वसूलने के लिए नीलाम किया जाना था। हालांकि, सोमवार सुबह यानी आज बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया कि अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के जहू बंगले के बेचने के नोटिस को तकनीकी कारणों से वापस ले लिया है। जिसका मतलब अब बंगले की नीलामी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed