सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshaye Khanna does not even sit with his phone on a set Dhurandhar actor Danish Pandor reveals

दानिश पंडोर को 'धुरंधर' अभिनेता अक्षय खन्ना की इस बात से हुई हैरानी, बोले- 'वह सेट पर अपने फोन के साथ...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 09 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar: अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार से हर किसी का दिल जीता। इस रोल ने बॉलीवुड में बहुत सुर्खियां बटोरीं। उनका डांस स्टेप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की। लेकिन फिल्म में अक्षय के को-स्टार दानिश पंडोर को इस बात से हैरानी है।  

Akshaye Khanna does not even sit with his phone on a set Dhurandhar actor Danish Pandor reveals
अक्षय खन्ना और दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में लगातार कमाल दिखा रही है। इसके पहले पार्ट 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। लेकिन लंबे समय से अक्षय के बारे में एक बात सुनने को मिल रही है कि लोग उन्हें सख्त और कम बोलने वाला समझते हैं। क्या वाकई में ऐसा है। अब उनके सह-कलाकार दानिश पंडोर ने इस बारे में खुलकर बात की है।
Trending Videos

अक्षय को कैसा इंसान समझते हैं दानिश
न्यूज18 की एक खबर के अनुसार, ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का रोल करने वाले दानिश पंडोर ने कहा, 'अक्षय खन्ना बहुत अच्छे से पेश आते हैं। वे बहुत मिलनसार हैं। हां, वे ज्यादा बोलते नहीं हैं, लेकिन अगर आप उनसे कुछ पूछो तो तुरंत जवाब देते हैं।'

दानिश ने आगे बताया, 'उनकी खामोशी को मतलबी या घमंडी मत समझो। वे ऐसा नहीं कहते कि ‘मैं तुमसे बात नहीं करना चाहता’। वे बहुत अच्छे इंसान हैं। बस सेट पर वे अपने किरदार में पूरी तरह डूबे रहते हैं। कैमरा ऑन होते ही वे अपने रोल में बदल जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश को अक्षय की किस बात से है हैरानी
दानिश को सबसे हैरानी वाली बात यह लगी कि अक्षय खन्ना शूटिंग के दौरान फोन बिल्कुल नहीं इस्तेमाल करते। वे फोन लेकर सेट पर नहीं बैठते। वे एक कोने में चुपचाप बैठ जाते हैं। जब तक कोई उनसे बात न करे, वे खुद किसी से बात नहीं करते। वे अकेले में अपने अभिनय के बारे में सोचते रहते हैं।

सफलता और असफलता के बारे में दानिश ने बताया, 'अक्षय खन्ना जमीन से जुड़े रहते हैं। वे आसानी से आगे बढ़ जाते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी रहती है। लेकिन वे खुद अपने बारे में लिखी या बोली जा रही बातें देखने के लिए सक्रिय रूप से सोशल मीडिया पर नहीं जाते।'

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
‘धुरंधर’ फिल्म आदित्य धर ने निर्देशित की है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और कई दूसरे कलाकार हैं। ‘धुरंधर 2’ 19 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।


यह भी पढ़ें: रामानंद सागर के बेटे मोती ने दी नितेश तिवारी की 'रामायण' के बारे में अपनी राय, बोले- 'फिल्म की तुलना टीवी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed