सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sona Mohapatra Calls Bollywood Audience Dead And Supports Alia After Being Trolled For Hosting An Awards Show

अवॉर्ड शो में होस्टिंग पर ट्रोल हो रही आलिया को सोना मोहापात्रा ने किया सपोर्ट; बॉलीवुड ऑडियंस को बताया ‘डेड’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt: हाल ही में आलिया भट्ट ने एक अवॉर्ड शो होस्ट किया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब इस मामले पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने आलिया का सपोर्ट किया है। 

Sona Mohapatra Calls Bollywood Audience Dead And Supports Alia After Being Trolled For Hosting An Awards Show
सोना मोहापात्रा और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट को एक अवॉर्ड शो में उनकी होस्टिंग स्किल्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मामले पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने आलिया भट्ट का सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी। 

Trending Videos


होस्टिंग स्किल्स को लेकर हो रही थीं ट्रोल 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो स्टेटमेंट में सोना ने सबको याद दिलाया कि यह एक लाइव शो था, इसलिए इसमें एडिटिंग की कोई गुंजाइश नहीं थी। सिंगर ने कहा कि ऐसे स्टेज पर लाइव परफॉर्म करना आसान नहीं होता। साथ ही सोना ने बॉलीवुड ऑडियंस को ‘डेड’ तक बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोना ने कहा, ‘मैं आलिया भट्ट के मोनोलॉग पर अपनी बात रख रही हूं, जो हर जगह वायरल हो रहा है और ट्रोल भी किया जा रहा है। सबसे पहले दोस्तों, यह लाइव था। लाइव मतलब, न रीटेक, न एडिट, न फिल्टर, न दोबारा सोचने का मौका। और सच कहूं तो बॉलीवुड में इतना ऑथेंटिक काम करना ही एक बड़ा स्टंट है। ज्यादातर देसी एक्टर्स तो माइक उठाने की भी हिम्मत नहीं करते। उन्होंने कोशिश की और वही अपने आप में बड़ी बात है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝓢𝓸𝓷𝓪 𝓜𝓸𝓱𝓪𝓹𝓪𝓽𝓻𝓪 (@sonamohapatra)

ऑडियंस को बताया डेड
उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहादुरी है। दूसरी बात, ऑडियंस की भी बात करते हैं। लाइव शो में सिर्फ स्टेज पर ही परफॉर्मेंस नहीं होती, सामने बैठी ऑडियंस को भी अपना रोल निभाना होता है। यह उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन बॉलीवुड की ऑडियंस तो पहले से ही ‘डेड’ होती है। मैंने खुद कई बार इन जगहों पर परफॉर्म किया है।

मैं आपको मिजवां फैशन शो का उदाहरण दे सकती हूं। शबाना आजमी जी इसे मिजवां के बुनकरों के लिए फंड जुटाने के लिए करती हैं। वहां बड़े-बड़े सितारे, डिजाइनर कपड़े और फ्लैश लाइट्स होती हैं। लेकिन अच्छे मकसद के बावजूद लोग वहां भी जैसे ‘डेड’ ही रहते हैं। वे सोचते हैं, ‘मेरा आउटफिट उससे बेहतर है’, ‘मैं किस बड़े एक्टर या डायरेक्टर का ध्यान खींचूं?’ सच में, यह बहुत मुश्किल ऑडियंस होती है।’

जाकिर खान से तुलना पर क्या बोलीं सिंगर?
सोना ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो आलिया की तुलना उनके को-होस्ट जाकिर खान से कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वो एक प्रोफेशनल कॉमेडियन हैं। वो स्टैंड-अप के उस्ताद हैं।

आप उन्हें आलिया की तरह एक्टिंग या डांस करने को कहकर देखिए, आपको जवाब मिल जाएगा। और सबसे जरूरी बात, वो बॉलीवुड ऑडियंस के सामने थे, जो उनका सीधा कॉम्पिटिशन नहीं है। इसलिए उनके साथ लोग ज्यादा नरम रहते हैं।’

आखिरी में सोना ने बॉलीवुड से थोड़ा खुलकर हंसना सीखने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘इससे आपको कुछ नहीं होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed