Alia Bhatt: कान के समंदर किनारे आलिया ने दिए सिजलिंग पोज, फ्लोरल प्रिंट गाउन में ढाया कहर; देखें 10 तस्वीरें
Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस लुक में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जानिए कैसा है आलिया का लुक?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। यह आज 12 मई से शुरू होकर 23 मई 2026 तक चलेगा। इस बार आलिया भट्ट दूसरी बार कान पहुंची हैं और उनका लुक काफी सुंदर है, जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
12 मई को होटल मार्टिनेज में आलिया को एक खास गाउन में देखा गया। यह गाउन हाथ से पेंट किया गया है, जिसमें फ्रेंच रिवेरा का खूबसूरत नजारा बना है। उन्होंने अपने कपड़ों के जरिए फ्रेंच रिवेरा को श्रद्धांजलि दी है।
आलिया का यह लुक फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर, डिजाइनर यश पाटिल और अहमदाबाद की भित्ति चित्रकार बासुरी चोकशी ने मिलकर तैयार किया है।
आलिया की इस ड्रेस में कॉर्सेट टॉप है, जिसमें पतली स्पैगेटी स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन है। नीचे यह लहराते हुए स्कर्ट जैसी दिखती है।
आलिया के इस गाउन पर हल्के हरे, नीले, लैवेंडर और पीले रंगों से सुंदर पेंटिंग की गई थी, जो इंप्रेशनिस्ट उद्यान चित्र की तरह लग रही है।
आलिया का मेकअप उन्होंने बिल्कुल नेचुरल रखा। हल्की ग्लोइंग स्किन, सिंपल हेयरस्टाइल, छोटे ईयररिंग्स और मिनिमल ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा किया। आलिया ने पैरों में ऑफ व्हाइट हील्स पहनी है, जो ड्रेस से अच्छी तरह मैच कर रही है।
सोशल मीडिया पर आलिया की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस आलिया के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। कई फैंस आलिया के इस लुक को 'प्रिंसेस वाइब्स' और 'समर परफेक्ट' लुक बता रहे हैं।

आलिया के इस लुक पर कई यूजर्स ने राय दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया बेहद खूबसूरत हैं', दूसरे ने लिखा, 'लंबे सफर के बाद भी इतनी फ्रेश लग रही हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'आलिया का लुक कमाल का है।'
आलिया जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जिसमें शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा आलिया निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रही हैं, जिसमें विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी हैं।
यह भी पढ़ें: Karan-Tejasswi: क्या करण और तेजस्वी ने कर ली है शादी? एक्टर अभिषेक कुमार ने किया बड़ा दावा