सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Saroj Khan Got Angry At Sonali Bendre And Said Heroine Ko To Naachna Bhi Nahin Aata

जब सोनाली बेंद्रे पर भड़क गईं थीं सरोज खान, कहा था- ‘हीरोइन को नाचना भी नहीं आता’; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonali Bendre: एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में कोरियोग्राफर सरोज खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।  

When Saroj Khan Got Angry At Sonali Bendre And Said Heroine Ko To Naachna Bhi Nahin Aata
सोनाली बेंद्रे और सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें डांस बिल्कुल नहीं आता था और डांस शूट से पहले उन्हें डर और घबराहट होने लगती थी।

Trending Videos

इस फिल्म का सुनाया किस्सा 
वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में सोनाली ने फिल्म ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ के दौरान का अनुभव याद किया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें फिल्म ऑफर हुई, तभी उन्होंने मेकर्स को साफ बता दिया था कि उन्हें डांस नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाली ने कहा, ‘मैंने प्रवीण निश्छल से कहा था कि मैं फिल्म करना चाहती हूं, लेकिन मुझे डांस नहीं आता, तो हम क्या करेंगे?’ इसके बाद फिल्म में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की एंट्री हुई। लेकिन पहली मुलाकात सोनाली के लिए आसान नहीं रही।

When Saroj Khan Got Angry At Sonali Bendre And Said Heroine Ko To Naachna Bhi Nahin Aata
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम

हीरोइन को तो नाचना भी नहीं आता
एक्ट्रेस ने बताया, ‘सरोज जी ने मुझे देखकर कहा, ‘हीरोइन को तो नाचना भी नहीं आता।’ और फिर वो गुस्से में वहां से चली गईं। उन्होंने कहा, ‘ये कौन है? मैं इसे नहीं सिखा सकती।’’

ये भी पढ़ें- सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर कूदा जबरा फैन; सिंगर बोले- 'क्यों पिटने वाले काम करते हो?'

सोनाली ने कहा कि इस बात से उनका कॉन्फिडेंस काफी हिल गया था। हालांकि, उसी दौरान युवा कोरियोग्राफर अहमद खान ने उनकी मदद की। उन्होंने बताया, ‘अहमद खान रोज सुबह मुझे सेट पर जाने से पहले लेने आते थे। हम साथ में रिहर्सल करते थे। वो मुझे चॉकलेट देकर मोटिवेट करते थे और फिर मुझसे डांस प्रैक्टिस करवाते थे।’

सोनाली ने कहा कि धीरे-धीरे उन्होंने डांस सीखना शुरू किया और फिर वही डांस आगे चलकर लोगों के बीच काफी पसंद किया गया। 

When Saroj Khan Got Angry At Sonali Bendre And Said Heroine Ko To Naachna Bhi Nahin Aata
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre
सोनाली बेंद्रे के बारे में 
बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सोनाली ने साल 1994 में गोविंदा के साथ फिल्म ‘आग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 90 के दशक के आखिर तक सोनाली बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने ‘सरफरोश’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘जख्म’ जैसी कई हिट फिल्में कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed