सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Wear Peach Gown Dress At Cannes Film Festival 2026 Red Carpet Look Goes Viral

79th Cannes: कान के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट का जलवा, पीच कलर गाउन में दिए दिलकश पोज; देखें 10 तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 13 May 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Cannes Red Carpet Look: कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी रेड कारपेट पर नजर आईं। उनका गाउन लुक खूब चर्चा में रहा। आलिया ने भी कान फिल्म फेस्टिवल से कुछ दिलकश तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। 
 

Alia Bhatt Wear Peach Gown Dress At Cannes Film Festival 2026 Red Carpet Look Goes Viral
आलिया भट्ट का कान फेस्टिवल लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का लुक खूब चर्चा में रहा था। इस बार भी आलिया ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। देर रात कान फिल्म फेस्टिवल से कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। पीच कलर के गाउन लुक में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। यहां देखें, आलिया भट्ट के 10 दिलकश अंदाज-  

Trending Videos




79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। 12 मई से शुरू होकर 23 मई 2026 तक चलेगा। पहले दिन आलिया भट्ट भी इस इवेंट में पहुंचीं। 


 



आलिया के पीच कलर गाउन लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



आलिया ने कान के रेड कारपेट पर जाने से पहले अपने होटल रूम की बालकनी में खड़े होकर पोज दिए। 


 



कभी वह मुस्कुराते, कभी हंसते हुए पोज दे रही थीं। इन तस्वीरों में आलिया की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है। 



आलिया भट्ट का मेकअप भी बहुत ही नेचुरल है, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।


 



कुछ देर बाद आलिया भट्ट रेड कारपेट पर पहुंचीं। रेड कारपेट पर शानदार वॉक की, फोटोग्राफर्स को पोज दिए। 



सोनम कपूर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिहा कपूर ने आलिया के ज्वेलरी लुक से जुड़ी डिटेल शेयर की हैं। 



आलिया भट्ट ने अपनी ड्रेस के साथ कस्टम नेकलेस पहना है। इस नेकलेस में 168.27 कैरेट के गुलाबी कोरल (मूंगा) लगे हैं। नेकलेस के बीच में 5.53 कैरेट का एक बेहतरीन 'गोलकोंडा-टाइप 2A' हीरा जड़ा है, इसकी चमक बेमिसाल है। आलिया के लुक में स्क्वायर-कट डायमंड ईयररिंग्स भी शामिल हैं। 



 



आलिया भट्ट दूसरी बार कान पहुंची हैं। वह इस फिल्म फेस्टिवल और अपने फैंस के बीच असर छोड़ने में कामयाब रहीं।

 



उनके लुक को, स्टाइल को फैंस ने पसंद किया है। आठ घंटे में ही उनकी कान फिल्म फेस्टिवल वाले लुक को इंस्टाग्राम पर 6 लाख व्यूज मिले हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed