फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allahabad HC slams Adipurush makers and issues notice against Manoj Muntashir seeks reply within a week

Adipurush: मनोज मुंतशिर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

Tue, 27 Jun 2023 07:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Jun 2023 07:19 PM IST
सार

अब हाल ही में, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Allahabad HC slams Adipurush makers and issues notice against Manoj Muntashir seeks reply within a week
मनोज मुंतशिर, आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों में छाई हुई है। शुरुआत में इस फिल्म का जितना प्रचार हुआ है, उस हिसाब से फिल्म में दर्शक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लोगों ने इस फिल्म के डायलॉग्स और सितारों के ड्रेसिंग सेंस, वीएफएक्स पर खूब सवाल उठाए हैं, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स को तो बदल दिया है। अब हाल ही में, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर को जारी हुआ नोटिस
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। पिछले दिनों कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि निर्माता आखिर फिल्म में क्या दिखाना चाहते हैं। साथ ही कोर्ट ने निर्माताओं से यह भी कहा कि न केवल रामायण बल्कि पवित्र कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों के साथ खिलवाड़ न करें। अब कोर्ट ने फिल्म के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर को भी नोटिस जारी किया है।

Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़ने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी बड़ी शर्त, क्या आपको है मालूम?



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के संवाद लेखन पर जताई आपत्ति
कोर्ट ने मनोज के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राइटर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही, एक हफ्ते के अंदर मनोज से जवाब भी मांगा है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा,  'इस फिल्म में इस्तेमाल किए गए डायलॉग्स एक बड़ा मुद्दा हैं। लोगों के लिए रामायण एक मिसाल है, रामायण पूजनीय है। आज भी लोग रामचरितमानस पढ़कर घर से निकलते हैं। ऐसे में कुछ चीजों को छूना नहीं चाहिए था।'

Sai Pallavi: जूनियर एनटीआर की फिल्म में नहीं दिखेंगी साई पल्ल्वी? 'देवरा' की टीम ने किया यह ट्वीट

विज्ञापन

कोर्ट ने एक हफ्ते में मांगा जवाब
आगे कोर्ट ने फिल्म के संवाद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘फिल्म में भगवान हनुमान, माता सीता को जिस तरह से दिखाया गया वह किसी की समझ में नहीं आ रहा।’ आगे कोर्ट ने कहा कि अच्छा है कि लोगों ने फिल्म देखने के बाद कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ी। मेकर्स ने शायद विषय की गंभीरता को समझा ही नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed