सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allu arjun shared instagram story for mrunal thakur on getting wishes for award

मृणाल ठाकुर ने अल्लू अर्जुन को दी किस बात की बधाई? घर भेजा गुलदस्ता और कार्ड; एक्टर बोले - 'साथ काम करेंगे'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Mrunal Thakur Wishesh Allu Arjun: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम बीते दिनों एक्टर धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था। इसी बीच एक्ट्रेस ने पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को गुलदस्ता भेजा है। जानिए क्या है मामला?

allu arjun shared instagram story for mrunal thakur on getting wishes for award
अल्लू अर्जुन, मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गए। इस मौके पर एक्टर को सेलेब्स की तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच मृणाल ठाकुर भी एक्टर को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहीं। हाल ही में उन्होंने अल्लू अर्जुन के लिए खास तोहफा भेजा। 
Trending Videos




अल्लू अर्जुन ने स्टोरी शेयर की
अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए कई अवाॅर्ड जीतने के बाद अल्लू अर्जुन काफी खुश हैं। इस मौके पर मृणाल ठाकुर ने पुष्पा भाऊ के लिए खास तौर पर विशिंग कार्ड और गुलदस्ता भेजा। जिसमें उनके अवॉर्ड जीतने पर उन्हे बधाई दी गई थी। कार्ड में लिखा हुआ था- 'सर आपको फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आप अपनी मेहनत और एक्टिंग स्किल्स के कारण इसे जीतने के असल हकदार हैं।' इसे शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा 'थैंक यू  मृणाल ठाकुर, एक दिन हम साथ जरूर काम करेगें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

allu arjun shared instagram story for mrunal thakur on getting wishes for award
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अवॉर्ड सेरेमनी की साझा की तस्वीरें
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इस अवॉर्ड सेरेमनी की कई तस्वीरें साझा की थीं। जिनमें वो एक तस्वीर में ब्लैक सूट में ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस अवॉर्ड नाइट में फिल्म 'पुष्पा 2' को कई अवॉर्ड मिले जिसमें सुकुमार को निर्देशन को लिए, नवीन येरनेनी और वाई रवि शंकर को बेस्ट फिल्म के लिए, देवी श्रीप्रसाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और मोनिका और रामकृष्ण को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए सम्मानित किया गया। 

allu arjun shared instagram story for mrunal thakur on getting wishes for award
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline
कब रिलीज होगी अगली फिल्म?
इस साल अल्लू अर्जुन के कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं। पहले निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ उनकी अनाम फिल्म आने वाली है। इस फिल्म को मैत्री मूवी मैकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसके अलावा अल्लू फिल्म निर्माता एटली के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसका अस्थायी नाम  AA22xA6 रखा गया है। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed