Live
Virosh Wedding News Live: उदयपुर में चल रहीं विजय रश्मिका की शादी की रस्में, फैंस को विरोश की फोटोज का इंतजार
{"_id":"699fdae9bc316edecb0822d0","slug":"rashmika-mandanna-vijay-deverakonda-wedding-live-virosh-marriage-in-udaipur-inside-photos-videos-news-in-hindi-2026-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Virosh Wedding News Live: उदयपुर में चल रहीं विजय रश्मिका की शादी की रस्में, फैंस को विरोश की फोटोज का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Latest News: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज फैंस की पसंदीदा ‘विरोश’ की जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूसरे की हो जाएगी। यहां जानिए शादी से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
विजय रश्मिका की आज होगी शादी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:09 PM, 26-Feb-2026
रश और विजय की शादी के जश्न में स्वागत है
विरोश की शादी की तैयारियों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें लिखा नजर आ रहा है 'रश और विजय की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।' इसक बाद वीडियो में बाकी सजावट और तैयारियां नजर आ रही हैं।12:05 PM, 26-Feb-2026
कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं।12:03 PM, 26-Feb-2026
शाम चार बजे होगी कोडवा परंपराओं से शादी
सुबह 10:10 बजे तेलुगु विवाह संपन्न होने के बाद, अब कोडवा रीति-रिवाजों से शाम 4 बजे शादी की रस्मों को किया जाएगा। रश्मिका मंदाना कोडवा संस्कृति से आती हैं। इसलिए कोडवा परंपराओं से भी शादी की रस्में की जाएंगी।12:01 PM, 26-Feb-2026
मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरोश ने अपनी शादी में गेस्ट के लिए नो फोन पॉलिसी को लागू किया है। मेहमानों को एंट्री गेट पर ही अपने मोबाइल फोन जमा करने के लिए कहा गया, जहां हर डिवाइस को सावधानीपूर्वक एक सेफ्टी पाउच में सील करके वापस कर दिया गया। इसके पीछे का कारण ये है कि कोई भी फोटो या वीडियो ऑनलाइन लीक न हो सके।11:28 AM, 26-Feb-2026
शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे जाकिर खान
एक ओर जहां शादी की रस्में लगातार जारी हैं। वहीं दूसरी ओर शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का पहुंचना भी लगातार जारी है। इसी क्रम में अब मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भी विजय-रश्मिका की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। जाकिर का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है।11:21 AM, 26-Feb-2026
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने दी 'विरोश' को बधाई
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर रश्मिका और विजय को शादी की बधाईयां दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार विजय देवराकोंडा ने आज सुबह 10:10 बजे रश्मिकामंदाना से शादी कर ली। इस प्यारे जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं।'Finally #VijayDeverakonda got married to #RashmikaMandanna today morning at 10:10 AM. Wishing the lovely couple all the best.❤️💐 pic.twitter.com/qrAAAn2CjI
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 26, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
11:17 AM, 26-Feb-2026
शादी की सजावट और तैयारी
शादी के वेन्यू से लगातार कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रही हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी की तैयारियां दिख रही हैं। वीडियो में राजस्थानी पारंपरिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है।11:15 AM, 26-Feb-2026
तरह हुई शादी की रस्मों की शुरुआत
इंडिया फोरम्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना के परिवार ने गुरुवार सुबह विजय को नारियल और पान के पत्ते भेंट किए, जो शादी की रस्मों की शुरुआत का प्रतीक है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।11:01 AM, 26-Feb-2026
तेलुगु परंपराओं की चल रहीं रस्में
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
Hero #VijayDeverakonda & #RashmikaMandanna officially tied the knot on 10.10 💍❤️#Virosh pic.twitter.com/iZ3W3bf5YN
— Milagro Movies (@MilagroMovies) February 26, 2026
10:58 AM, 26-Feb-2026
Virosh Wedding News Live: उदयपुर में चल रहीं विजय रश्मिका की शादी की रस्में, फैंस को विरोश की फोटोज का इंतजार
साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी दो परंपराओं से होनी है। शादी की रस्में उदयपुर में चल रही हैं।