Vijay-Rashmika Net Worth: करोड़ों की है रश्मिका-विजय की नेटवर्थ, लग्जरी गाड़ियां और कई शहरों में है आलीशान घर
Vijay-Rashmika Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब लोग शादी के साथ-साथ उनकी कमाई और नेटवर्थ का अंदाजा लगाने लगे हैं।
विस्तार
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी इस खास शादी को ‘वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। शादी की खबरों के साथ-साथ एक बार फिर दोनों की कमाई, लग्जरी लाइफस्टाइल और टोटल नेटवर्थ चर्चा का विषय बन गई है।
रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ
रश्मिका मंदाना, जिन्हें फैंस “नेशनल क्रश” भी कहते हैं, आज साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 48 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये बताई जाती है और वह एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और उनके पर्सनल फ्रेगरेंस ब्रांड से भी अच्छी कमाई होती है। उन्होंने पुष्पा: द राइज, पुष्पा: द रूल, एनिमल और छावा जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और इनकम दोनों में तेजी आई है।
रश्मिका की प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
रश्मिका मंदाना के पास बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, गोवा और कूर्ग में प्रॉपर्टी हैं। मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, कूर्ग के विराजपेट में उनका खूबसूरत घरहै, जो हरियाली से घिरा हुआ है। इसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है।
उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी क्यू 3, मर्सिडीज-बेन्ज सी-क्लास, टोयोटा इनोवा और हुंडई क्रेटा शामिल हैं। 2024 में उनका नाम फॉर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 लिस्ट में भी शामिल किया गया था।
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ
विजय देवरकोंडा की बात करें, तो उनकी नेट वर्थ करीब 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में उनकी नेटवर्थ 66 करोड़ की ती। वहीं डक्कन क्रॉनिकल के अनुसार वही नेटवर्थ अब बढ़कर 2026 में 70 करोड़ पहुंच गई है।
मिंट के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी कमाई होती है और मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, वह एक इंस्टाग्राम स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए वह करीब 40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
विजय की प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
अभिनय के अलावा विजय ने फैशन और स्पोर्ट्स में भी इनवेस्ट किया है। उनका खुद का स्ट्रीटवियर ब्रांड राउडी वियर युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है और वह प्रो वॉलीबॉल टीम हैदराबाद ब्लैकहॉक के को-ओनर भी हैं।
डक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार,हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका लगभग 15 करोड़ रुपये का लग्जरी बंगला है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, फॉर्ड मस्टेंग, वोल्वो एक्ससी90 और रेंज रोवर शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 30 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट भी है। विजय का नाम भी फॉर्ब्स इंडिया की सिलेब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल रह चुका है।
दोनों की टोटल नेटवर्थ
अगर दोनों की टोटल नेटवर्थ जोड़ी जाए तो यह आंकड़ा 130 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच जाता है। शादी की तैयारियों के बीच यह जोड़ी न सिर्फ टॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बन चुकी है, बल्कि युवा, सफल और प्रभावशाली स्टार कपल के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखती है। फैंस अब बेसब्री से ‘वेडिंग ऑफ विरोश’ की झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।