सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dubai people meeting to watch Dhurandhar 2 in india says R Madhavan

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' देखने के लिए दुबई के लोग कर रहे ये काम, आर माधवन ने किया दावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 26 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 News: 'धुरंधर 2' फिल्म को लेकर आर माधवन ने बात की है। उन्होंने बताया है कि दुबई के लोग फिल्म देखने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

Dubai people meeting to watch Dhurandhar 2 in india says R Madhavan
आर माधवन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' सुर्खियों में है। इससे पहले 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है। कई मिडिल ईस्ट देशों में बैन होने के बावजूद, फिल्म ने ग्लोबली 1300 करोड़ रुपये की कमाई की। अब, 'धुरंधर 2' मार्च में रिलीज होने वाली है। सीक्वल को लेकर हो रही चर्चा के बीच आर माधवन ने बताया कि कैसे दुबई के दर्शक फिल्म देखने के लिए भारत आ रहे हैं।
Trending Videos

मीटिंग का प्लान कर रहे दर्शक
सोनिया शेनॉय के पॉडकास्ट में माधवन ने उन लोगों के बारे में बात की जो धुरंधर देखने के लिए दुबई से भारत आते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यही अच्छे कंटेंट की ताकत है। अब वे 19 मार्च के आसपास अपनी बिजनेस मीटिंग प्लान कर रहे हैं, ताकि वे मीटिंग में शामिल हो सकें और 'धुरंधर 2' देख सकें। इसकी वजह यह है कि यह दुबई में नहीं रिलीज हो रही है। मैं मानता हूं कि उनके लिए, इसे IPTV पर देखना आसान होगा। वे ऐसा कर सकते हैं। हालांकि वे 'धुरंधर' जैसी फिल्म को लोगों से भरे थिएटर में देखने का अनुभव करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Dubai people meeting to watch Dhurandhar 2 in india says R Madhavan
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है 'धुरंधर' की कहानी?
'धुरंधर' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है। इसमें रणवीर सिंह भारतीय जासूस हमजा के रोल में हैं। वह भारत को टारगेट कर रहे एक टेरर नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर पाकिस्तान के क्रिमिनल सिंडिकेट में घुसपैठ करते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर पॉजिटिव रिव्यू मिले।

'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो

क्या हो सकती है 'धुरंधर 2' की स्टोरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' में हमजा की बैकस्टोरी दिखाई जा सकती है। यह भी दिखाया जा सकता है कि कैसे वह पाकिस्तान में पावर और पॉलिटिकल गेम्स में आगे बढ़ते हुए अपना मिशन पूरा करते हैं। सीक्वल में माधवन, रणवीर, अर्जुन और संजय अपने रोल में दिखेंगे। इसमें सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में होंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed