फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan And Bobby Deol Will Be In The Sequel Of Do Aur Do Paanch Deepak Mukut Made A Big Revelation

‘दो और दो पांच' के सीक्वल में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल? प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 26 Feb 2026 01:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:15 PM IST
सार

Do Aur Do Paanch Reboot: 1980 की क्लासिक कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘दो और दो पांच’ के रीमेक को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। अब प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने फिल्म की रीमेक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan And Bobby Deol Will Be In The Sequel Of Do Aur Do Paanch Deepak Mukut Made A Big Revelation
दो और दो पांच रीमेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहले खबरें आई थीं कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘गोलमाल 5’ के लिए इसकी कहानी को अपनाने वाले हैं। हालांकि, उनकी टीम ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया और साफ कहा कि यह जानकारी गलत है। अब फिल्म के रीमेक पर फिल्ममेकर दीपक मुकुट ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन


10 साल पहले बनाना चाहते थे रीमेक 
अब इस मामले पर फिल्म प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने खुद सामने आकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पुष्टि की है कि ‘दो और दो पांच’ के रीमेक के अधिकार उनके पास हैं और फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। दीपक ने बताया कि करीब 10 साल पहले वे इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे, जिसमें कुणाल कोहली को निर्देशक के रूप में लेने का प्लान था। उस समय अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल को अमिताभ बच्चन और शशि कपूर वाले किरदारों के लिए सोच लिया गया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan And Bobby Deol Will Be In The Sequel Of Do Aur Do Paanch Deepak Mukut Made A Big Revelation
दो और दो पांच रीमेक - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक मुकुट ने लिए रीमेक के अधिकार 
दीपक मुकुट ने यह भी कहा कि वह आज भी अभिषेक और बॉबी को साथ में कास्ट करना पसंद करेंगे, क्योंकि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है। दोनों कलाकार पहले ‘झूम बराबर झूम’ और ‘प्लेयर्स’ में साथ नजर आ चुके हैं। फिलहाल यह तय नहीं है कि नई फिल्म सीधा रीमेक होगी, सीक्वल होगी या सिर्फ प्रेरित कहानी पर आधारित होगी। लेकिन निर्माता ने साफ कर दिया है कि अधिकार उनके पास हैं और उन्होंने ट्रेड मैगजीन में नोटिस भी प्रकाशित कराया है ताकि कोई और इसे रीमेक न कर सके।

 इससे पहले अफवाहें थी कि रोहित शेट्टी इस फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं, लेकिन फिर उनकी टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस खबर को भ्रामक और गलत बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed