सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Grand Royal Ceremony in Udaipur Couple to Tie Knot Today

Rashmika-Vijay wedding: दक्षिण भारत की दो परंपराओं से सजी शाही शादी, एक हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika-Vijay wedding: उदयपुर में अरावली की वादियों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधे। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से संबंध रखती हैं, जबकि विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से आते हैं। इसी परंपरा से दोनों का विवाह हुआ। 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Grand Royal Ceremony in Udaipur Couple to Tie Knot Today
उदयपुर की वादियों में साउथ स्टार्स की हुई शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

उदयपुर में विजय और रश्मिका की शादी एक नहीं बल्कि दो परंपराओं का मिलन है। इस वजह से ये शादी दक्षिण भारत की परंपराओं का पालन करते हुए हुई। दोनों परंपराओं के अनुसार रस्मों को किया गया। एक के अनुसार सुबह शादी हुई जबकि दूसरे के अनुसार दोपहर में शादी हो रही है।  

अरावली की वादियों में साउथ स्टार्स ने सुबह सात फेरे लिए। शाही शादी में नारियल-हल्दी की रस्में भी हुईं। रस्मों रिवाज के चलते विजय की मां ने  दुल्हन रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाईं। होटल को गुलाब, आर्किड और ट्यूलिप फूलों से सजाया गया। दक्षिण भारत की शादियों में केले के पत्तों का बहुत महत्व होता है। इस वजह से शादी में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया।  मंडप को केले के पत्तों से सजाया गया। दक्षिण भारत का देसी रंग शादी में देखने को मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी जानते हैं कि रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से आती हैं। वहीं विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसी के अनुसार  दुल्हन पक्ष ने विशेष रस्में निभाई हैं। रश्मिका के माता-पिता ने  विजय के परिवार का स्वागत करते हुए उनको केले के पत्ते, पान, श्रीफल आदि भेंट करके आमंत्रित किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। वहीं सास ने रश्मिका को अपने खानदान की चूंडियां पहनाकर वधू पक्ष का शादी समारोह में स्वागत किया। 

ये भी पढ़ें:उदयपुर में रश्मिका-विजय की शाही शादी, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में लेंगे सात फेरे

मेहमानों के लिए खास इंतजाम
रीति रिवाजों से शादी होने के बाद गुरुवार की शाम को मेहमानों के लिए खास डीजे का इंतजाम किया गया है। इसके लिए  मशहूर डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया है। 
अरावली की वादियों में साउथ स्टार्स के सात  आज फेरे,  नारियल-हल्दी की रस्में, सास ने दुल्हन को प
वायरल हुईं तस्वीरें 
शादी का समारोह बुधवार से शुरू हो चुका था। शादी में 'नो फोन पॉलिसी' लागू की गई। इसके बाद भी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। वैसे बुधवार को  दोनों सितारों ने हल्दी समारोह की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कीं। 

कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाई

विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं।


ये भी पढ़ें: लेक सिटी में हो रही मेहंदी रस्म, संगीत में साथ करेंगे डांस; कौन-कौन कर रहा शिरकत?

उदयपुर बना सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन
उदयपुर पिछले कुछ वर्षों में सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास पहचान बना चुका है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी यहां शाही अंदाज में विवाह समारोह आयोजित किया था। अरावली की पहाड़ियों और शाही ठाठ-बाट के बीच आज एक और चर्चित जोड़ी वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने जा रही है, जिसकी गूंज फिल्म जगत में सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed