सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi brings back fugitive anil kumar reddy from uae after interpol red notice

CBI को मिली बड़ी कामयाबी: दुबई से भारत लाया गया भगोड़ा अनिल कुमार रेड्डी; जानें क्या हैं उस पर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नवीन पारमुवाल Updated Thu, 26 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीआई ने एक और बडी सफलता हासिल की है। धोखाधडी और धमकी जैसे कई मामलों में फरार चल रहे अनिल कुमार रेड्डी को यूएई से भारत लाया गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी।

cbi brings back fugitive anil kumar reddy from uae after interpol red notice
अनिल कुमार रेड्डी - फोटो : ANI/CBI
विज्ञापन

विस्तार

Anil Kumar Reddy: भारतीय जांच एजेंसियों को विदेशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने में लगातार सफलता मिल रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इंटरपोल की मदद से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छिपे वांछित भगोड़े अनिल कुमार रेड्डी को भारत लाने में सफलता मिली है। यह अपराधी आंध्र प्रदेश में कई गंभीर मामलों में आरोपी है। अनिल कुमार रेड्डी पर धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी जैसे कई गंभीर आरोप हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वह कानून से बचने के लिए यूएई में जाकर छिप गया था।
Trending Videos


कैसे हुई गिरफ्तारी?
आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 5 सितंबर 2022 को अनिल रेड्डी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करवाया था। सीबीआई की खास यूनिट ने विदेश मंत्रालय और अबू धाबी के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। इसी रेड नोटिस के आधार पर यूएई के अधिकारियों ने अनिल रेड्डी को अपने देश में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद यूएई ने उसे भारत को सौंपने का फैसला किया। गुरुवार को दुबई पुलिस की एक टीम उसे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लेकर आई। यहां सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम को सौंप दिया गया।

मलेशिया से भी भेजे गए थे तीन अपराधी
यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी सीबीआई ने मलेशिया के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन किया था। तब इंटरपोल रेड नोटिस वाले तीन अपराधियों को भारत से मलेशिया भेजा गया था। इनके नाम श्रीधरन सुब्रमण्यम, प्रतीफकुमार सेल्वराज और नवींद्रन राज कुमारसन हैं।

मलेशियाई अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों संगठित अपराध के गंभीर मामलों में शामिल थे। इन पर गैरकानूनी तरीके से पैसा और ताकत हासिल करने का आरोप था। ये तीनों यूनाइटेड किंगडम से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन रेड नोटिस होने के कारण इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें भारत में घुसने नहीं दिया।

इसके बाद मलेशिया ने भारत से इन अपराधियों को वापस भेजने का अनुरोध किया। 25 जनवरी को रॉयल मलेशिया पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची। सीबीआई और दूसरी भारतीय एजेंसियों के तालमेल से तीनों अपराधियों को सुरक्षित तरीके से मलेशियाई टीम को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: घूसखोरी मामला: कंपनियों तक बिचौलिये पहुंचाते थे टेंडर के गोपनीय दस्तावेज, तय होता था कमीशन; बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed