सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Hyderabad Fire in shopping complex fire brigade team relief and rescue operations hindi news updates

Hyderabad Fire: हैदराबाद के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग; दमकल की टीम चला रही राहत और बचाव कार्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: रिया दुबे Updated Thu, 26 Feb 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में मंगला गौरी साड़ी शोरूम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और अंदर फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि आग के कारणों की जांच जारी है।

Telangana Hyderabad Fire in shopping complex fire brigade team relief and rescue operations hindi news updates
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित रोड नंबर 36 पर आज सुबह एक साड़ी शोरूम मंगला गौरी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद इमारत से आसमान में घना धुआं उठता देखा गया, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में दहशत फैल गई।
Trending Videos

आसपास की इमारतों तक आग को फैलने को रोका गया

फायर विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार, सुबह 11:29 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू कर आग पर काबू पाने और इसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर की शैली में बनी इस इमारत से उठते घने धुएं के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे व्यस्त व्यावसायिक इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई।

हैदराबाद के जिला अग्निशमन अधिकारी-2 (डीएफओ-2) अजमीरा श्रीदास ने बताया कि जांच जारी है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं...आग पर काबू पा लिया गया है...चौथी मंजिल पर स्थित इमारत से केवल धुआं निकल रहा है। इमारत में कोई सामान नहीं था...इमारत खाली थी। इमारत में कोई मौजूद नहीं था

शोरूम में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

फायर विभाग और हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) के कर्मियों ने शोरूम में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और फिलहाल परिसर के अंदर धुआं निकालने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed