{"_id":"699ff22e13af2e680902a770","slug":"agriculture-minister-urged-to-plant-trees-said-this-will-make-my-birthday-meaningful-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री ने पेड़ लगाने का किया आग्रह, कहा- इससे मेरा जन्मदिन सार्थक हो जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री ने पेड़ लगाने का किया आग्रह, कहा- इससे मेरा जन्मदिन सार्थक हो जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने कार्यकर्ताओं से अ एक पेड़ जरूर लगाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि इससे उनका जन्मदिन सार्थक हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन आने वाला है। इस बीच उन्होंने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे उनके जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी फोटो खींचकर उन्हें भेजें, जिससे उनका जन्मदिन सार्थक हो जाएगा।
Trending Videos
जन्मदिन पर पेड़ लगाने की अपील
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रिय बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, हमारा जीवन किसलिए है। वो कैसे सफल और सार्थक होगा। वो सार्थक होगा किसी अच्छे उद्देश्य के लिए जीने से। पर्यावरण का संरक्षण मेरे जीवन का एक पवित्र उद्देश्य रहा है। इसलिए मैं रोज पौधा लगाता हूं। 5 मार्च को मेरा जन्मदिन है। आप स्नेह के कारण, प्रेम और आत्मीयता के कारण उसे उत्साह से मनाते भी हैं। राजनीतिक क्षेत्र का कार्यकर्ता होने के कारण कई कार्यकर्ता होर्डिंग लगा देते हैं। कई शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह लेकर आते हैं। लेकिन, 5 मार्च को इस बार मेरी आप सबसे अपील है कि जन्मदिन को भी उद्देश्यपूर्ण बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- CBI को मिली बड़ी कामयाबी: दुबई से भारत लाया गया भगोड़ा अनिल कुमार रेड्डी; जानें क्या हैं उस पर आरोप
मैं बीते 5 वर्षों से प्रतिदिन पौधा लगा रहा हूं-चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर न फूल-मालाएं, न शॉल, न श्रीफल, न स्मृति चिन्ह, न होर्डिंग, बस इस दिन एक पेड़ जरूर लगाएं। उसका फोटो अपलोड कर दें या मुझे भेज दें। मेरा जन्मदिन सार्थक हो जाएगा। हर सेवा महत्वपूर्ण है, लेकिन जब मैं गहराई में सोचता हूं तो पौधा लगाना इस दुनिया की सबसे बड़ी सेवा है। पेड़ हर एक के काम आते हैं। मनुष्यों को जीने के लिए जरूरी हैं। कीट-पतंगे और पक्षी उनका घर और भोजन हैं पेड़। पशुओं को छांव भी देते हैं और भोजन भी देते हैं। धरती का शृंगार भी हैं और धरती का जीवन भी हैं पेड़। पौधा लगाना इस संसार की सबसे बड़ी सेवा है और इसीलिए तो मैं पौधा लगाता हूं। आप पौधा लगाएं, केवल मेरे जन्मदिन पर नहीं, अपने जन्मदिन पर भी। मैं बीते 5 वर्षों से प्रतिदिन पौधा लगा रहा हूं।
यह भी पढ़ें- Maharashtra: CM फडणवीस ने ताड़देव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, जानिए क्या फायदा मिलेगा
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री और किसान हूं, मैं आपको पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हुए कृषि समझौते भारत के किसानों के हित में हैं। कुछ लोग गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, रोज झूठ बोलते हैं। एआई समिट में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारे। ये भारत माता का अपमान है। (इनपुट- आईएएनएस)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन