सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Dogs attack 4 year old on first day of school scalp torn off in bikaner news in hindi

Rajasthan: स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची; चीख भी नहीं सुन पाया स्टाफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बीकानेर के ऊपनी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में पहले दिन स्कूल गए 4 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर सिर की चमड़ी नोच ली। गंभीर घायल मासूम का PBM अस्पताल में इलाज जारी है, प्लास्टिक सर्जरी होगी।

Rajasthan: Dogs attack 4 year old on first day of school scalp torn off in bikaner news in hindi
मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर में स्कूल के पहले ही दिन 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए। कान को काट लिया और शरीर को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे व्यक्ति ने मासूम को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। मामला बीकानेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल ऊपनी गांव का मंगलवार का है। बच्चे का बीकानेर के PBM अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है- बच्चे को गंभीर चोट आई है, सिर की चमड़ी लगाने के लिए सर्जरी करनी पड़ेगी।

Trending Videos

भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था
गांव ऊपनी निवासी रामू (4) पुत्र रामप्रताप सिद्ध मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। बच्चा करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद बाहर ग्राउंड में चला गया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, जहां से कुत्तों का झुंड स्कूल में घुस आया। कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और बच्चे के रोने की आवाज स्टाफ तक नहीं पहुंची। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में परिजन बदहवास हालत में बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी
PBM ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल ने बताया- बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्किन ग्राफ्टिंग के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। उससे पहले घाव को तीन बार साफ किया जाएगा। शरीर की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। इलाज लंबा चल सकता है। एक साल का समय लगेगा, तब उसके सिर पर फिर से चमड़ी तैयार हो सकेगी। बार-बार प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ सकती है और बहुत सावधानी बरतनी होगी।


सिर की चमड़ी कुत्ते खा गए
रामू का इलाज कर रहे पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एम.एल. काजला का कहना है कि बच्चा वैसे स्वस्थ है, लेकिन जहां-जहां कुत्तों ने नोच डाला है, वहां उसकी सर्जरी होगी। खासकर उसके सिर की चमड़ी कुत्ते खा गए हैं, जिसे वापस प्लास्टिक सर्जरी से ही ठीक किया जा सकता है।

ग्रामीणों में नाराजगी, स्कूल के आगे विरोध
ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि मुख्य गेट बंद क्यों नहीं किया गया। गेट पर गार्ड क्यों नहीं था और कक्षा से गेट तक बच्चा पहुंचा, किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया। ग्रामीणों का दावा है कि ये कुत्ते पहले भी पशुओं और एक अन्य बच्चे पर हमला कर चुके हैं।

प्रिंसिपल बोले- पहले भी की थी शिकायत
प्रिंसिपल सुभाष मीणा ने बताया कि बच्चा वॉशरूम की ओर गया था और कुछ ही पलों में बाहर चला गया। घटना दुखद है। उन्होंने कहा कि स्कूल गेट के आसपास हिंसक कुत्तों की शिकायत पहले भी की गई थी। घटना की सूचना एसडीएम, पुलिस प्रशासन और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed