सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Final voter list released after claims and objections 13.66 lakh new names add

राजस्थान पंचायत चुनाव: दावे-आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.66 लाख नए नाम जुड़े; बांसवाड़ा अव्वल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Feb 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी हुई। कुल 4,02,20,734 मतदाता दर्ज हैं। प्रारूप के बाद 5,73,568 नाम बढ़े। बांसवाड़ा में सर्वाधिक 4.55% और टोंक में न्यूनतम 0.04% वृद्धि दर्ज की गई।

Rajasthan Panchayat Elections: Final voter list released after claims and objections 13.66 lakh new names add
मतदाता सूची जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव से पहले प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि सूची में कुल 4,02,20,734 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2,08,62,380 पुरुष, 1,93,58,147 महिलाएं और 207 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Trending Videos


प्रारूप सूची जारी होने के बाद से अंतिम प्रकाशन तक 5,73,568 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो लगभग 1.45 प्रतिशत है। प्रतिशत वृद्धि के आधार पर बांसवाड़ा जिले में सर्वाधिक 4.55 प्रतिशत और फलोदी जिले में 4.46 प्रतिशत वृद्धि हुई। वहीं टोंक में सबसे कम 0.04 प्रतिशत और श्रीगंगानगर में 0.19 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; राजस्थान में बढ़ी गर्मी की रफ्तार: कई जिलों में पारा 36 डिग्री पार, सुबह-शाम की ठंडक गायब

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी 2026 को किया गया था। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 25 फरवरी 2026 को अंतिम सूची जारी की गई। 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने वाले व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम की धारा 18(1) के अनुसार ग्राम पंचायत वार्ड, पंचायत समिति और जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक मतदाता सूचियां तैयार की गई हैं।

29 जनवरी को जारी प्रारूप सूची में कुल 3,96,47,166 मतदाता थे। इस अवधि में 13,66,435 नए मतदाता जोड़े गए तथा 7,92,867 नाम हटाए गए। इसके बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,02,20,734 हो गई। अंतिम मतदाता सूचियां संबंधित अधिकारियों, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।

कांग्रेस नेता डोटासरा ने लगाए आरोप
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र की ओर से करीब 3000 करोड़ रुपये रोके जाने के बावजूद सरकार चुनाव प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पा रही है। उनका आरोप है कि पंचायत चुनाव में संभावित हार के डर से सरकार घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव होते ही सरकार का “सूपड़ा साफ” हो जाएगा। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को लेकर भी उन्होंने सरकार पर बहाना बनाने की तैयारी का आरोप लगाया और कहा कि सरकार अक्टूबर-नवंबर तक समय मांगने की भूमिका बना रही है।

गृह राज्य मंत्री द्वारा एक पूर्व सांसद के कथित वीडियो को एआई जनरेटेड बताए जाने पर भी उन्होंने निशाना साधा। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार अपराध के मुद्दों पर सदन में चर्चा से बच रही है। उनका कहना है कि पिछली बार भी गृह मामलों पर चर्चा नहीं कराई गई थी और इस बार भी टालमटोल जारी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन में प्रभावी जवाब देने में असमर्थ रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed