सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Heat Intensifies Across Rajasthan Mercury Crosses 36°C in Several Cities

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की रफ्तार: कई जिलों में पारा 36 डिग्री पार, सुबह-शाम की ठंडक गायब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Feb 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पश्चिमी राजस्थान में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। 

Rajasthan Weather: Heat Intensifies Across Rajasthan Mercury Crosses 36°C in Several Cities
सांकेतिक - फोटो : AI FREEPICK
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में सूरज की तपिश अब तेज होती जा रही है और इसके साथ ही गर्मी भी लगातार बढ़ने लगी है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Trending Videos


रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी जिलों में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई। जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इनमें सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है।

पढ़ें; खेत में तीन दिन से निकल रहा क्रूड ऑयल, भरे जा चुके 50 से ज्यादा टैंकर; किसान ने मुआवजा क्यों मांगा?

जयपुर में भी सुबह से ही धूप तेज रही और दिन के समय गर्मी का असर महसूस होने लगा। तेज गर्मी के चलते अब सुबह और शाम की हल्की ठंडक भी लगभग खत्म हो गई है। बुधवार को जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर में 19.6, बीकानेर में 20, डूंगरपुर में 17.8, प्रतापगढ़ में 17.1, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में 16.6, जैसलमेर में 16.3 तथा जोधपुर में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान- अजमेर में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 31.9 और 14.9, अलवर में 31 और 10.6, जयपुर में 30.8 और 18.2, पिलानी में 32.5 और 13, सीकर में 30 और 14.5, कोटा में 31.5 और 15.5, चित्तौड़गढ़ में 33.8 और 16.6, उदयपुर में 31 और 16.6, बाड़मेर में 36.3 और 19.6, जैसलमेर में 34.6 और 16.3, जोधपुर में 33.9 और 16, बीकानेर में 33.6 और 20, चूरू में 32.6 और 13.6, श्रीगंगानगर में 31.9 और 14.4, नागौर में 32.6 और 12, बारां में 30.9 और 12.5, जालोर में 34 और 14.6, सिरोही में 29.1 और 11.7, फतेहपुर में 32.2 और 11.9, करौली में 31.1 और 11.4, दौसा में 31.5 और 11.7, प्रतापगढ़ में 30.8 और 17.1, झुंझुनूं में 30.7 और 15.2 तथा पाली में 33.8 और 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed