{"_id":"69dc5d28ae985a50b007457c","slug":"advocate-murdered-in-dispute-over-village-headship-main-accused-reveal-in-mirzapur-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई वकील राजीव की हत्या, राजेंद्र ने 'प्रेमिका' संग तैयार की स्क्रिप्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई वकील राजीव की हत्या, राजेंद्र ने 'प्रेमिका' संग तैयार की स्क्रिप्ट
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:50 AM IST
सार
यूपी के मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या प्रधानी के विवाद में हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है। दूसरे हत्यारोपी पुलिस बिंद की तलाश तेज हो गई है। मंडलीय अस्पताल में भर्ती राजेंद्र की सीओ समेत 17 पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं।
यूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी पुलिस बिंद के रूप में हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर में प्रधानी के लिए महत्वाकांक्षा थी। इसी को लेकर समय-समय पर वाद-विवाद होता था। राजीव सिंह की प्रधानी विवाद के चलते ही हत्या की गई है। हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos
2 of 13
हत्या के बाद शव को लेकर जाती एंबुलेंस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रविवार देर रात सुरक्षा कारणों से ऑनलाइन पेशी के बाद मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजेंद्र सोनकर का मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
अधिवक्ता की हत्या के बाद आरोपी मुठभेड़ में घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ मड़िहान शिखा भारती के साथ शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह, चार दरोगा और 10 सिपाही निगरानी में तैनात हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की हत्या के करीब 15 घंटे बाद मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के बाद से अधिवक्ताओं में बहुत आक्रोश है।
4 of 13
अधिवक्ता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेंद्र ने पुलिस को बताया था दूसरे साथी नाम
अधिवक्ता की हत्या के दौरान राजेंद्र के साथ बाइक पर दूसरा आरोपी लंका पहड़ी निवासी पुलिस बिंद भी था। शनिवार रात जब राजेंद्र पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया तो पूछताछ के बाद उसने अपने साथी के नाम का खुलासा किया था। पुलिस टीमें अब उसकी तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 13
अधिवक्ता की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी महिला के साथ रहता था राजेंद्र, यहीं से रची हत्या की साजिश
राजेंद्र सोनकर विंध्याचल का देवरी गांव छोड़कर शहर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले में रहता था। यहां पर उसकी नानी ने राजेंद्र की मां को संपत्ति में हिस्सा दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।