सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After being scolded by her mother over dishwashing, the teenager hanged herself to death.

Mirzapur News: बर्तन मांजने के विवाद में मां ने डांटा तो किशोरी ने फंदे पर लटककर दी जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
After being scolded by her mother over dishwashing, the teenager hanged herself to death.
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का मामला
Trending Videos

कछवां। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार सुबह बर्तन मांजने के लिए दो बहनों में विवाद हुआ तो मां ने छोटी बेटी रिमझिम (13) को डांट दी। इससे नाराज होकर कमरे में गई रिमझिम ने दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने फंदे से लटका देखकर उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रिमझिम (13) पुत्री लक्ष्मीनरायण चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। पिता लक्ष्मी नारायण रोजगार के लिए कोलकाता में रहते हैं। रविवार सुबह रिमझिम का बहनों से बर्तन मांजने के लिए विवाद हुुआ था। विवाद होने पर पहुंची मां ने रिमझिम को डांटा। इससे नाराज होकर रिमझिम मकान के द्वितीय तल पर पहुंच कर गाटर के हुक पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई। काफी देर तक न दिखाई देने पर परिजन कमरे मं गए तो उसे फंदे पर लटका देखा। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि मां के डाटने पर बेटी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed