सब्सक्राइब करें

Noida Employee Protest: कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं देनी होंगी कंपनियों को? हर सवाल का यहां जानें जवाब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 13 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

Noida Labour Rules Protest: नोएडा में आज वेतन वृ्द्धि का मांग को लेकर कई जगहों पर धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं जिसकी वजह से कई जगहों पर सड़कों पर जाम लग गया है।

विज्ञापन
Noida Labour Rules Protest: What Facilities Companies Must Provide to Employees Explained
नोएडा में कर्मचारियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala

New Labour Rules: आज नोएडा की कई कंपनियों के बाहर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। दरअसल, सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी सड़कों पर हैं। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से ये विरोध-प्रदर्शन जारी था जिसने आज उग्र रूप ले लिया।

कर्मचारी इतने गुस्से में थे की कई जगहों पर तो गाड़ियों को आग लगा दी गई और पुलिस पर पथराव भी हुआ। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। साथ ही इसमें ओवटराइम जैसी कई और बातें शामिल हैं। इन सबके बीच आप क्या जानते हैं कि नए लेबर कोड योगी सरकार के आदेश के बाद नोएडा के कंपनी मालिकों को अपने कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं देनी हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Noida Labour Rules Protest: What Facilities Companies Must Provide to Employees Explained
नोएडा में कर्मचारियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

ओवरटाइम कितना मिलेगा?

  • हां, अब अगर कर्मचारी ओवरटाइम करता है, तो उसे डबर ओवरटाइम मिलेगा
  • उदाहरण के लिए अगर एक घंटे की सैलरी 500 रुपये है, तो ओवरटाइम 1000 रुपये होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Labour Rules Protest: What Facilities Companies Must Provide to Employees Explained
नोएडा में कर्मचारियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

क्या रविवार की छुट्टी पर काम करने पर अलग से पैसे मिलेंगे?

  • हां, अगर कर्मचारी को रविवार की छुट्टी के दिन काम पर बुलाया जाता है तो उसे उस दिन का डबल वेतन देना होगा
  • हर कर्मचारी को सप्ताह में एक छुट्टी देना अनिवार्य होगा, ताकि कर्मचारी का स्वास्थ्य ठीक रहे और कार्य क्षमता पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े
Noida Labour Rules Protest: What Facilities Companies Must Provide to Employees Explained
नोएडा में कर्मचारियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

सैलरी कितने तारीख तक मिलेगी?

  • अब कंपनी मालिकों को किसी भी हाल में कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख तक वेतन देना होगा
  • सैलरी स्लिप देना अनिवार्य होगा ताकि, पीएफ और बाकी कटौतियों की जानकारी कर्मचारियों को भी रहे
विज्ञापन
Noida Labour Rules Protest: What Facilities Companies Must Provide to Employees Explained
नोएडा में कर्मचारियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

बोनस कब तक मिलेगा?

  • बोनस अब कैश में न देकर सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजना होगा
  • दिवाली और अन्य त्योहारों के बोनस के भुगतान की समय सीमा 30 नवंबर तय की गई है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed