सब्सक्राइब करें

PM Kisan: 23वीं किस्त से पहले जरूर करा लें केवाईसी, यहां जानें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों की प्रक्रिया

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 12 Apr 2026 09:01 AM IST
सार

How To Do PM Kisan E-Kyc Online: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी होने के बाद अब लाभार्थी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सभी किसानों को अपनी केवाईसी जरूर करा लेनी चाहिए वरना 23वीं किस्त रुक सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment Update Complete Your e-KYC Now Step-by-Step Online and Offline Process
पीएम किसान योजना - फोटो : Adobe stock

PM Kisan Offline Kyc At CSC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचती है। अब तक इस योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं, जिनमें से 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को हस्तांतरित की गई थी।



पिछले भुगतान के बाद अब लाभार्थी किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगली किस्त का लाभ पाने के लिए सभी किसान भाई को ई-केवाईसी को अनिवार्य है। केंद्र सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन के अनुसार, जिन किसानों की केवाईसी प्रक्रिया अधूरी होगी, उनके खातों में अगली किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा। अगर आपने अभी तक अपनी पात्रता को अपडेट नहीं किया है, तो आपकी किस्त बीच में ही लटक सकती है। अब आइए इस लेख में जानते हैं कि आप केवाईसी कैसे कर सकते हैं।

Trending Videos
PM Kisan 23rd Installment Update Complete Your e-KYC Now Step-by-Step Online and Offline Process
पीएम किसान में कैसे ऑनलाइन केवाईसी - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन ई-केवाईसी करने का आसान तरीका

  • अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप खुद इसे कर सकते हैं।
  • सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं और 'e-KYC' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर डालें और 'सर्च' बटन दबाएं।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर 'सबमिट' करते ही आपकी केवाईसी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment Update Complete Your e-KYC Now Step-by-Step Online and Offline Process
पीएम किसान में कैसे ऑफलाइन केवाईसी - फोटो : AdobeStock

ऑफलाइन केवाईसी के लिए कहां जाएं?

  • ऑफलाइन केवाईसी के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) के जरिए केवाईसी कराएं।
  • अपने साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जरूर ले जाएं।
  • आप 'PM Kisan Mobile App' का उपयोग करके चेहरे की पहचान के जरिए भी केवाईसी करवा सकते हैं।
PM Kisan 23rd Installment Update Complete Your e-KYC Now Step-by-Step Online and Offline Process
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

किस्त रुकने के मुख्य कारण

  • केवाईसी के अलावा भी इन वजहों से भी पैसा अटक सकता है।
  • अगर आपके जमीन के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है।
  • सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी (DBT) सुविधा चालू है।
  • आधार और बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग अलग होने पर भी पैसा आने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment Update Complete Your e-KYC Now Step-by-Step Online and Offline Process
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock
समय पर कार्रवाई है जरूरी
  • अपनी अगली किस्त प्राप्त करने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान।
  • समय-समय पर 'Beneficiary Status' चेक करते रहें कि आपकी ई-केवाईसी 'Yes' दिखा रही है या नहीं।
  • किसी भी समस्या के लिए पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
  • 23वीं किस्त जारी होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि आखिरी समय में सर्वर की समस्या न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed