Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
New Car Buying Guide 10 Essential Things to Check Before Visiting the Showroom to Save Lakhs
{"_id":"69da5805bd8d720349038020","slug":"new-car-buying-guide-10-essential-things-to-check-before-visiting-the-showroom-to-save-lakhs-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Buying Guide: नई कार खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले गांठ बांध लें ये 10 बातें, होगी भारी बचत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Buying Guide: नई कार खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले गांठ बांध लें ये 10 बातें, होगी भारी बचत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:47 PM IST
सार
Car Buying Checklist India: बहुत से लोग अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर कार खरीदते हैं। इसलिए, कौन सी कार खरीदनी है, इसका निर्णय कभी भी जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शोरूम जाने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों को जरूर जान लें।
विज्ञापन
1 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
How To Save Money On New Car: नई कार खरीदना अधिकतर लोगों के जीवन का सपना होता है। अक्सर लोग कई वर्षों के सेविंग के बाद कार खरीदने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अपना इतना कीमती पैसा सही जगह लगे इसका खास ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग बिना पता किए शोरूम जाकर सेल्समैन की बातों में आ जाते हैं और ऐसी गाड़ी घर ले आते हैं जिसकी उन्हें जरूरत ही नहीं थी या जिसका खर्च उनके बजट से बाहर होता है।
आज के दौर में बाजार में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल के इतने विकल्प मौजूद हैं कि सही चुनाव करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। एक स्मार्ट खरीदार वही है जो शोरूम जाने से पहले अपनी जरूरतों, बजट और गाड़ी की लंबी अवधि की लागत का पूरा हिसाब-किताब कर ले। अगर आप भी अपनी सपनों की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, जो आपके लाखों रुपये की बचत भी कराएंगी। आइए इन जरूरी बातों को 10 प्वाइंट्स में समझते हैं।
Trending Videos
2 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले बजट पर ध्यान दें। सिर्फ कार की कीमत ही नहीं, बल्कि रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और मेंटेनेंस को मिलाकर आपका कुल बजट कितना आएगा इसे पहले ही पता कर लें।
सबसे पहले तय करें कि आपको शहर में चलाने के लिए छोटी कार चाहिए या परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए बड़ी कार चाहिए। इसी हिसाब से कार चुनें।
आपकी रनिंग कितनी रहेगी इसका भी खास ध्यान रखें। अगर बहुत ज्यादा है तो इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड चुनें, कम रनिंग के लिए पेट्रोल ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Freepik
गाड़ी के फीचर्स केवल कागज पर न पढ़ें, लेने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें। खुद चलाकर देखें कि उसका कंफर्ट और कंट्रोल आपको कैसा लग रहा है।
कार में आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए हमेशा 4 या 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग वाली कार को ही प्राथमिकता दें।
4 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Freepik
शोरूम के बजाय बाहर से इंश्योरेंस कोटेशन लें, आप यहां 20 से 30 हजार रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं।
नए साल के लॉन्च से पहले या महीने के आखिर में शोरूम पुराने स्टॉक पर भारी डिस्काउंट देते हैं, आप चाहें तो इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
ऐसी कार या ब्रांड चुनें जिसकी मार्केट वैल्यू अच्छी हो, ताकि भविष्य में उसे बेचते समय आपको अच्छा दाम मिल सके।
कार खरीदने से पहले चेक करें कि आपके शहर या आसपास उस कंपनी का सर्विस सेंटर और पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हैं या नहीं।
कार की डिलीवरी लेने से पहले 'प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन' जरूर करें ताकि गाड़ी में कोई डेंट या तकनीकी खराबी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।