सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: किन लोगों को नहीं मिलेगा 5 किलो का छोटू सिलिंडर? जानिए क्या है नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 11 Apr 2026 01:41 PM IST
सार

5kg LPG Chotu Cylinder Rules: देशभर में कई जगहों पर LPG गैस की किल्लत चल रही है। ऐसे में बहुत से लोग अब 5 किलो वाला सिलिंडर भी लेना शुरु कर चुके हैं। बता दें कि ये 5 Kg वाला छोटू सिलिंडर सभी लोगों के लिए नहीं है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
LPG Crisis Who is Ineligible for the 5kg Chotu Cylinder know in hindi
LPG गैस छोटू सिलिंडर - फोटो : Amar Ujala

Eligibility For Small Gas Cylinder: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण देशभर में घरेलू LPG की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस की किल्लत और आपूर्ति में हो रही देरी ने आम आदमी की रसोई का बजट और सुकून दोनों बिगाड़ दिया है। इस संकट के बीच, सरकार और गैस एजेंसियां हर उपभोक्ता तक सिलिंडर पहुंचाने की मुमकिन कोशिश कर रही हैं।



इसी क्रम में, जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है और वे दूसरे शहरों में किराए पर रहते हैं, उन्हें राहत देने का प्रयास जारी है। इसके लिए 5 किलो वाले 'छोटू सिलिंडर' को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सिलिंडर मुख्य रूप से उन प्रवासियों, विद्यार्थियों और मजदूरों के लिए है जो किराए पर रह रहे हैं। हालांकि इसे पाने के लिए कुछ कड़े नियम और शर्तें तय की गई हैं ताकि इसका लाभ केवल असली जरूरतमंदों को ही मिल सके। इसलिए आइए समझते हैं कि किन लोगों को ये छोटू सिलिंडर नहीं मिल सकता है।

Trending Videos
LPG Crisis Who is Ineligible for the 5kg Chotu Cylinder know in hindi
किसे नहीं मिलेगा छोटू सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

किन लोगों को नहीं मिलेगा यह छोटा सिलिंडर?

  • अगर आपके नाम पर पहले से ही 14.2 किलो वाला घरेलू गैस कनेक्शन मौजूद है, तो आप 'छोटू' सिलिंडर नहीं ले सकते।
  • जिन लोगों के पास शहर का स्थायी पता है, एजेंसियां उन्हें बड़े सिलिंडर इस्तेमाल करने की सलाह दे रही हैं।
  • अगर आपके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Crisis Who is Ineligible for the 5kg Chotu Cylinder know in hindi
किसे नहीं मिलेगा छोटू सिलिंडर - फोटो : Adobe Stock

छोटू सिलिंडर पाने की शर्तें

  • इस सिलिंडर को लेने के लिए सिर्फ एक वैध पहचान पत्र की आवश्यकता है।
  • यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो शहरों में नौकरी या पढ़ाई के लिए अस्थायी रूप से रह रहे हैं।


 

LPG Crisis Who is Ineligible for the 5kg Chotu Cylinder know in hindi
कितने का मिलेगा छोटू सिलिंडर - फोटो : AdobeStock

पहली बार कितना खर्च आएगा?

  • पहली बार में आपको एजेंसी को ₹1,450 से लेकर ₹1,700 तक देने पड़ सकते हैं।
  • इस राशि में आपको 5 किलो का खाली सिलिंडर, रेगुलेटर और पहली बार गैस भरकर दी जाती है।
  • अलग-अलग कंपनियों (जैसे Indane, HP, Bharat) की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
LPG Crisis Who is Ineligible for the 5kg Chotu Cylinder know in hindi
किसे मिलेगा छोटू सिलिंडर - फोटो : Adobe Stock

किसे मिल रही है प्रथमिकता?

  • यह छोटू सिलिंडर देते समय उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके आधार कार्ड या पहचान पत्र पर गांव का पता है।
  • यह गांव का पता इस बात का सबूत माना जा रहा है कि व्यक्ति शहर में बाहर से आकर रह रहा है।
  • गैस एजेंसियां ऐसे लोगों को प्राथमिकता दे रही हैं, ताकि जरूरतमंद प्रवासियों और मजदूरों को आसानी से छोटू सिलिंडर मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed