Electricity Disconnection Rules: आज के समय बीजली हर किसी के जीवन की बुनियादी जरूरत बन चुकी है। मगर कई बार ऐसा होता है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में बिजली विभाग बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के आपके घर का कनेक्शन काट देते हैं? अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ बिल न भरने पर ही बिजली कटती है, लेकिन नियमों के तहत सुरक्षा और तकनीकी मानकों की अनदेखी भी भारी पड़ सकती है।
{"_id":"69d8e107fd7a690ff4044006","slug":"electricity-disconnection-rules-when-can-the-department-legally-cut-your-power-supply-know-the-rules-in-hindi-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electricity Disconnection Rules: किन परिस्थितियों में विभाग को है बिजली काटने का अधिकार? जानें नियम और शर्तें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Electricity Disconnection Rules: किन परिस्थितियों में विभाग को है बिजली काटने का अधिकार? जानें नियम और शर्तें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:14 PM IST
सार
Unpaid Power Bill Consequences: अक्सर लोगों के दिमाग ये सवाल रहता है कि आखिर किन परिस्थितियों में बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Electricity Saving Tips
- फोटो : AdobeStock
Trending Videos
बिजली कटने पर आपके पास क्या अधिकार हैं?
- फोटो : AdobeStock
किन मुख्य कारणों से कट सकती है बिजली?
- अगर तय समय सीमा के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है, तो नोटिस देने के बाद कनेक्शन काटा जा सकता है।
- मीटर से छेड़छाड़ करना या सीधे तार डालकर बिजली का उपयोग करना संगीन अपराध है, जिसमें तुरंत बिजली काट दी जा सकती है।
- अगर आपका स्वीकृत लोड कम है और आप एसी या हैवी हीटर जैसे उपकरण चला रहे हैं, तो मीटर जलने के डर से विभाग आपूर्ति रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटने पर आपके पास क्या अधिकार हैं?
- फोटो : AdobeStock
सुरक्षा और कानूनी शर्तें
- अगर घर की वायरिंग बहुत पुरानी है और उससे सार्वजनिक ग्रिड को खतरा है, तो विभाग कनेक्शन काट सकता है।
- घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल कमर्शियल (व्यावसायिक) कार्यों के लिए करने पर बिना देरी कार्रवाई की जाती है।
- अगर आप मीटर रीडिंग लेने या चेकिंग करने आए विभाग के अधिकारियों को रोकते हैं, तो आपका कनेक्शन खतरे में पड़ सकता है।
आपका अधिकार
- फोटो : Adobe Stock
बिजली कटने से पहले उपभोक्ता के अधिकार
- सामान्य परिस्थितियों में, बिजली काटने से कम से कम 15 दिन पहले उपभोक्ता को लिखित या डिजिटल नोटिस देना जरूरी है।
- सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले आमतौर पर घरेलू कनेक्शन नहीं काटे जाते, जब तक कि मामला बिजली चोरी का न हो।
- अगर बिल गलत है, तो उपभोक्ता को उसे चुनौती देने और सुधार करवाने का पूरा अधिकार मिलता है।
विज्ञापन
बिजली कटने पर आपके पास क्या अधिकार हैं?
- फोटो : AdobeStock
पावर कट से बचने के लिए क्या करें?
- अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना बिल भरें, आजकल डिजिटल माध्यमों से यह बहुत आसान हो गया है।
- अगर आप घर में नए बड़े उपकरण लगा रहे हैं, तो विभाग में जाकर अपना लोड बढ़वा लें।
- अपने मीटर और मुख्य स्विच के आसपास सफाई रखें और किसी भी खराबी की सूचना तुरंत विभाग को दें।