Risks Of General Power Of Attorney: अपनी जमीन या घर की देखरेख के लिए किसी को पावर ऑफ अटॉर्नी देना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है, लेकिन इसमें की गई एक छोटी सी चूक आपको सड़क पर ला सकती है। अक्सर लोग अपने रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों पर भरोसा करके बिना नियमों को पढ़े अधिकारों का हस्तांतरण कर देते हैं। कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि प्रॉपर्टी फ्रॉड के 40% मामलों में पावर ऑफ अटॉर्नी का गलत इस्तेमाल एक मुख्य वजह है।
{"_id":"69db47dfa6f227f81e03dd9d","slug":"property-fraud-alert-don-t-make-these-3-mistakes-while-giving-power-of-attorney-to-protect-your-assets-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Property Frauds: पावर ऑफ अटॉर्नी देते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना हाथ से निकल सकती है आपकी जायदाद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Property Frauds: पावर ऑफ अटॉर्नी देते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना हाथ से निकल सकती है आपकी जायदाद
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:51 PM IST
सार
Property Fraud Prevention India : अक्सर लोग पावर ऑफ अटॉर्नी देते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से भविष्य में लोगों को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं पावर ऑफ अटॉर्नी देते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
पॉवर ऑफ अटॉर्नी
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
पॉवर ऑफ अटॉर्नी दे समय क्या गलतियां न करें
- फोटो : Adobe Stock
अधिक विश्वास में 'जनरल' अधिकार देना
- सबसे बड़ी गलती एजेंट को असीमित अधिकार देना है, जिससे वह मालिक की तरह व्यवहार करने लगता है।
- हमेशा किसी खास काम (जैसे केवल रेंट कलेक्शन या बिजली बिल जमा करना) के लिए 'स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी' ही दें।
- जब तक बहुत जरूरी न हो, एजेंट को संपत्ति बेचने या ट्रांसफर करने का अधिकार कभी न दें।
- दस्तावेज में हर अधिकार को साफ-साफ लिखें ताकि एजेंट अपनी मर्जी से कोई नया फैसला न ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर ऑफ अटॉर्नी ये सावधानी जरूर बरतें
- फोटो : Adobe Stock
पंजीकरण और समय सीमा की अनदेखी
- बिना रजिस्ट्रेशन के दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी अक्सर कानूनी पचड़ों और धोखाधड़ी को जन्म देती है।
- अचल संपत्ति के मामलों में POA को सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य है, सिर्फ बिना रजिस्टर्ड कागज कोर्ट में मान्य नहीं होगा।
- दस्तावेज में हमेशा एक समय सीमा तय करें ताकि काम पूरा होने के बाद अधिकार अपने आप खत्म हो जाएं।
- दस्तावेज में यह स्पष्ट लिखें कि आप जब चाहें इस पावर ऑफ अटॉर्नी को बिना किसी की अनुमति के रद्द कर सकते हैं।
पॉवर ऑफ अटॉर्नी दे समय क्या गलतियां न करें
- फोटो : Adobe Stock
एजेंट के चयन और पारदर्शिता में कमी
- गलत व्यक्ति का चुनाव आपकी पूरी जमा-पूंजी को खतरे में डाल सकता है।
- सिर्फ उसी व्यक्ति को एजेंट बनाएं जिसके साथ आपका कोई वित्तीय विवाद न हो और जिसका पिछला रिकॉर्ड साफ हो।
- एजेंट से समय-समय पर संपत्ति की स्थिति और किए गए कामों की लिखित रिपोर्ट या फोटो मांगते रहें।
- अगर आपने बैंकिंग अधिकार दिए हैं, तो अपने मोबाइल पर अलर्ट रखें ताकि हर लेन-देन की जानकारी आपको तुरंत मिल सके।
विज्ञापन
पॉवर ऑफ अटॉर्नी
- फोटो : Adobe Stock
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
- प्रॉपर्टी के मामले में कानूनी समझ और सतर्कता ही आपको फ्रॉड से बचा सकती है।
- कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले किसी अनुभवी वकील से उसे जरूर पढ़वाएं।
- कभी भी अपनी संपत्ति के असली कागजात एजेंट को न सौंपें, केवल फोटोकॉपी ही दें।
- अगर आप किसी को दिए गए अधिकार रद्द कर रहे हैं, तो स्थानीय समाचार पत्र में एक सार्वजनिक नोटिस जरूर निकलवाएं।